बांसवाड़ा: राज्य स्तरीय तीरंदाजी में यत्न निनामा ने जीता गोल्ड

बांसवाड़ा ज़िले की अन्य खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
banswara

News-राज्य स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में यत्न निनामा ने जीता गोल्ड मेडल

बांसवाड़ा 10 अक्तुबर। 7 से 8 अक्टूबर 2025 तक धौलपुर में अयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में यत्न निनामा ने कड़े संघर्ष के साथ सेमी फाइनल में जयपुर के रोहित कुमावत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया तथा फाइनल में हनुमानगढ़ के संजय को हरा कर गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया। 

यत्न निनामा जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा में नियमित रूप से प्रातः एवं साय काल में 3 3 घण्टे प्रशिक्षण प्राप्त कर इस मुकाम तक पहुंचा है। यत्न निनामा ने पूर्व में भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था लेकीन मेडल तालिका में अपना नाम दर्ज नहीं करवा पाया था। यत्न निनामा से उम्मीद की जाती है कि आने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगा।

News-पात्र आवेदकों की ऋण पात्रता वरियता निर्धारण हेतु साक्षात्कार 15-16 अक्टूबर  को

बांसवाड़ा 10 अक्टूबर । अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं सहकारी विकास निगम लि. बांसवाड़ा के वर्ष 2024-25 के ऑनलाइन आवेदकों, जिनके आवेदन प्रथम दृष्ट्या जांच में सही पाये गये हैं, उनकी ऋण पात्रता की वरियता निर्धारण हेतु साक्षात्कार 15 एवं 16 अक्टूबर को अम्बेडकर छात्रावास कलेक्ट्रेट रोड बांसवाड़ा में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किये जाएंगे।

अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक ने आवेदकों को सूचित किया है कि वे समस्त मूल दस्तावेज के साथ ऋण साक्षात्कार हेतु उक्त निर्धारित तिथि को अम्बेडकर छात्रावास में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक उपस्थित होवें। साक्षात्कार हेतु पात्र आवेदकों की सूची क्रमांक अनुजा निगम के बाहर चस्पा कर दी गई है। आवेदक अपना क्रमांक सादी पर्ची पर नोट कर मूल दस्तावेज के साथ साक्षात्कार पेनल के समक्ष उपस्थित होंगे।

News-जिला कलक्टर ने पंच गौरव अभियान के संबंध में बैठक ली

बांसवाड़ा 9 अक्टूबर । जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने गुरुवार को जनसुनवाई कक्ष में पंच गौरव अभियान से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और जिले के पंच गौरव के प्रचार प्रसार की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए  बुकलेट प्रकाशित करवाने, वर्कशॉप, प्रदर्शनी, प्रतियोगिताए जैसी गतिविधियां आयोजित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कन्वेंशन सेंटर हेतु प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश भी बैठक में दिए। 

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र शाह, जिला खेल अधिकारी धनेश्वर मईडा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

News-जल वितरण उपयोग समिति की बैठक 16 को

बांसवाड़ा 10 अक्टूबर। माही बजाज सागर वृहद सिंचाई परियोजना के कमाण्ड क्षेत्र में रबी सिंचाई 2025-26 हेतु नहरी तंत्र में जल संचालन के लिये कार्यक्रम तय करने एवं जल वितरण तथा उपयोगिता से संबंधित विभिन्न कार्यकलापों पर विचार-विमर्श किये जाने हेतु संभागीय आयुक्त,उदयपुर की अध्यक्षता में माही बजाज सागर वृहद् सिंचाई परियोजना की जल वितरण तथा उपयोगिता समिति की बैठक दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 3ः30 बजे टी.ए.डी भवन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर, बाँसवाड़ा में आयोजित की जाएगी।

बैठक में संबंधित समस्त सदस्यगणों की जल वितरण तथा उपयोगिता व्यवस्था संबंधी महत्त्वपूर्ण निर्णयों में भागीदारी हेतु निर्धारित समय पर उपस्थिति रहने को कहा है।