स्थापना दिवस पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की मांग
जब से भारत आदिवासी पार्टी (BAP)राजस्थान में आई हैं तब से आदिवासी, दलितों, पिछड़ों ने एकजुट होकर शक्ति के साथ भारत आदिवासी पार्टी को कम समय में परिणाम दिया हैं
उदयपुर, Sept 11, 2025: (BAP) भारत आदिवासी पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस जिलास्तरीय उदयपुर में आयोजित हुआ। इस मौके पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अमित खराड़ी ने कहा कि राजस्थान में चार विधायकों और एक सांसद के साथ भारत आदिवासी पार्टी, राजस्थान की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं।
आदिवासी को इस्तेमाल किया जा रहा है:
उन्होंने यह भी कहा की कांग्रेस और BJP के मुख्य पद पर अन्य समाज के लोगों को बैठाया जाता है और आदिवासियों को कांग्रेस एवं BJP में सिर्फ आदिवासी यूनिट में ही रखा जाता है, जैसे आदिवासी कांग्रेस, BJP ST सेल, आदि। इस तरह से आदिवासीयो का सिर्फ वोटों के लिए उपयोग हो रहा है।
भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने BJP / Congress पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को दोनों पार्टियों ने वोट बैंक समझ रखा था। जब से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) राजस्थान में आई हैं तब से आदिवासी, दलितों, पिछड़ों ने एकजुट होकर शक्ति के साथ भारत आदिवासी पार्टी को कम समय में परिणाम दिया हैं। इस मौके पर पंचायतीराज चुनाव की तैयारी को लेकर भी विशेष चर्चा हुईं।
ज़िला स्तरीय मांगें:
इस स्थापना स्थापना दिवस पर भारत आदिवासी पार्टी ने इस अवसर पर निम्नलिखित ज़िला स्तरीय मांगें रखीं:
- UDA का अनुसूचित क्षेत्र में विस्तार पर रोक।
- कोटड़ा में बांध निर्माण पर रोक ।
- प्रशासनिक सेवा में अनुसूचित क्षेत्र में 6.5 % आरक्षण लागू हो
- सरकारी नौकरी भर्ती में न्यूतनम बाध्यता को हटाया जाए
- शिक्षा: स्कूल भवन और रिक्त अध्यापक पद पर भर्ती
- हजारों वर्षों से वन विभाग में काबिज आदिवासियों को उनके ज़मीन का अधिकार पत्र दिलवाना
- उदयपुर जिले में आदिवासी भवन का निर्माण जिसमें खेल मैदान ,मॉर्डन लाइब्रेरी ,बैठक हॉल, हॉस्टल, शौचालय, मेहमान रुकने की व्यवस्था आदि हो।
महासचिव दिनेश पांडोर, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू लाल, लोकेश पलात, उपाध्यक्ष सुजमल खराड़ी,पुष्कर कलासुआ,ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पारगी, राजकुमार,निशांकर व कई कार्यकर्ताओ ने सभा को संबोधित किया।
#BharatAdivasiParty #BAPUdaipur #RajasthanPolitics #TribalRights #UdaipurNews #RajasthanNews #TribalVoice #PanchayatiRaj #भारतआदिवासीपार्टी #BAPउदयपुर #राजस्थानराजनीति #आदिवासीअधिकार #उदयपुरसमाचार #राजस्थानसमाचार #पंचायतीराज #आदिवासीएकता
