पंचायत चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी BAP

राजस्थान पंचायत चुनाव - 2026 
 | 

बांसवाड़ा 20 फरवरी 2026। आगामी दिनों में होने वाले प्रदेश की पंचायतो और स्थानीय निकायों के चुनाव को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने बड़ा ऐलान किया। 

पार्टी पदाधिकारियों ने घोषणा की कि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) पंचायत चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की ओर से आमसभा एवं मिलन समारोह सांसद राजकुमार रोत, बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

कार्यक्रम का संचालन विनोद बारिया ने किया। इससे पूर्व भीलकुआं चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों से सांसद का स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष सोहनलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

Source: Media Reports

#BAP #RajasthanElections2026 #PanchayatElections #BanswaraNews #LocalElections #IndiaTribalParty #IndependentCandidates #Bagidora #RajasthanPolitics