बार एसोसिएशन उदयपुर ने निजी हॉस्पिटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

थाना सुखेर में एफआईआर दर्ज है तथा प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है
 | 

उदयपुर 24 मार्च 2026। बार एसोसिएशन उदयपुर द्वारा ज़िला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर को ज्ञापन प्रस्तुत कर निजी हॉस्पिटल, उदयपुर के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की गई।

ज्ञापन में महासचिव लोकेश गुर्जर ने बताया गया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , उदयपुर द्वारा दिनांक 16.03.2026 को जारी नोटिस के बावजूद अस्पताल द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। अधिवक्ता योगेश जोशी के नवजात पुत्र के साथ उपचार के दौरान गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है, जिससे बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई।

इस संबंध में थाना सुखेर में एफआईआर दर्ज है तथा प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि मामले में दस्तावेजों में फेरबदल जैसी गंभीर अनियमितताएं भी पायी गयी है 

बार एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की कि

  • हॉस्पिटल का लाइसेंस तत्काल निरस्त/निलंबित किया जाए
  • संबंधित चिकित्सकों के पंजीयन निरस्त किए जाएं
  • दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए
  • भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सख्त निगरानी की जाए

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यह मामला आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर त्वरित एवं कठोर कार्यवाही आवश्यक है।

ज्ञापन देने के दौरान बार एसोसिएशन उदयपुर की कार्यकारिणी के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, पुस्तकालय सचिव विनोद ओदीच्य, अधिवक्ता योगेश जोशी अधिवक्ता देवी लाल जाट, अजय आचार्य, अनिल धाभाई, वैभव जैन, गजेन्द्र वैष्णव, दिलीप सिंह, धीरज माली, चंद्रवीर सिंह देवड़ा एवं रौनक पुरोहित और भी अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

#UdaipurNews #RajasthanNews #MedicalNegligence #BarAssociation #HealthcareCrisis #UdaipurLawyers #JusticeForPatient #HospitalNegligence #RajasthanUpdates #UdaipurLocal #BreakingNewsIndia #LegalNews #HealthSafety #IndiaNews #Udaipur
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal