Udaipur Times, Udaipur News: बार एसोसिएशन उदयपुर के आगामी कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2027 को लेकर चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से दिनांक 19 नवंबर 2026 को बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अध्यक्ष जितेंद्र जैन, महासचिव लोकेश गुर्जर सहित समस्त कार्यकारिणी एवं अनुशासन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आगामी चुनाव दिनांक 11 दिसंबर 2026 को संपन्न करवाने तथा चुनाव की संपूर्ण व्यवस्थाओं, मतदान प्रक्रिया, मतगणना एवं चुनाव परिणाम घोषित करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग सिंह राणावत को नियुक्त किया गया, वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारियों के रूप में अधिवक्ता राजेश कुमार उपाध्याय, हेमंत कुमार जोशी एवं वंदना शर्मा (उदावत) को नियुक्त किया गया।
नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के संचालन, व्यवस्थाओं, मतदान एवं मतगणना सहित संपूर्ण निर्वाचन कार्य निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बार एसोसिएशन उदयपुर की बैठक मे अध्यक्ष जितेंद्र जैन, महासचिव लोकेश गुर्जर, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, सचिव आशीष कुमार कोठारी के साथ सहवृत सदस्य भानु भटनागर, प्रेम सिंह पंवार, अब्दुल हनीफ, अरुणपाल सिंह चुंडावत, कांता नागदा, ऋतु सारस्वत, प्रीति बापना एवं वैशाली राठौड़ उपस्थित रहे।
बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने विश्वास व्यक्त किया कि नियुक्त निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता समुदाय की गरिमा, लोकतांत्रिक परंपराओं एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाएंगे। आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह बना हुआ है तथा चुनावी गतिविधियां आने वाले दिनों में गति पकड़ने की संभावना है।