बार एसोसिएशन चुनाव- गिरिजा शंकर मेहता अध्यक्ष पद पर विजयी

उपाध्यक्ष दिलीप बापना, महासचिव भूपेंद्र सिंह चुण्डावत, सचिव अजय आचार्य, वित्त सचिव रिज़वाना रिज़वी तथ पुस्तकालय सचिव पंकज जैन चुने गए  

 | 
bar association

उदयपुर। बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम आते ही रविवार रात विजय जुलूस के साथ पदाधिकारी आभार जताने निकले। दो साल बाद हुए इन चुनावों में अध्यक्ष पद पर गिरिजा शंकर मेहता ने दीपक मोगरा को 103 वोट से हराया।  उपाध्यक्ष पद पर दिलीप बापना ने 525 वोटो से रवि सोनी को हराया। महासचिव पद पर भूपेंद्र सिंह चुण्डावत ने 422 वोट से अंकुर टांक को हराया। सचिव पद पर अजय आचार्य ने 169 वोट से भावेश जैन को पराजित किया जबकि वित्त सचिव पद पर रिजवाना रिजवी ने 30 वोट से प्रशांत पालीवाल पर हराकर जीत दर्ज की। पुस्तकालय सचिव पर पंकज जैन ने 204 वोट से प्रवीण कुमार शर्मा को कराया।  

वित्त सचिव रिजवाना 5 वीं बार मैदान में उतरी थी।  इससे पहले उन्हें हमेशा हार का सामना करना पडा यानी 5वें चुनाव में जीत मिल हासिल करने में कामयाब रही। इससे पहले सुबह 8 बजे से 1 बजे तक 82 फीसदी अधिवक्ताओं वोट कास्ट किया।  अध्यक्ष सहित 6 पदों के लिए दोपहर 3 बजे से 11 राउंड में चली मतगणना के बाद 10 बजे परिणाम घोषित हुए।

इसके बाद कोर्ट परिसर में ढोल नगाड़ो के साथ सैंकड़ो अधिवक्ताओं और परिवारजनों के साथ विजयी प्रयाशी ने जमकर आतिशबाज़ी कर विजय जुलूस निकला।  

इससे पहले सुबह से ही कोर्ट सर्कल  कोर्ट के मुख्य द्वार से कोर्ट तक चाक चौबंद व्यवस्थायें  की गयी।  चप्पे चप्पे पर पुलिस जवानो का पहरा रहा।  मुख्य द्वार के आस पास प्रत्याशियों के बड़े बड़े बैनर-पॉस्टर आकर्षण  का केंद्र रहे। मतदान के दौरान प्रत्याशियों के समथको ने वोट मांगने के लिए साथी अधिवक्ताओं को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News