Udaipur Times, Udaipur Bar Association News: बार एसोसिएशन, उदयपुर की वर्ष 2027 की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी बजरंग सिंह राणावत के समक्ष विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत कर चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की।
नामांकन प्रक्रिया के पश्चात आज शाम 4:00 बजे निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसके आधार पर बार एसोसिएशन उदयपुर कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2027 के निर्वाचन अधिकारी द्वारा वैध नामांकन पत्रों की सूची नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर दी गई।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, वित्त सचिव एवं पुस्तकालय सचिव पदों के लिए कुल 24 अधिवक्ताओं ने उम्मीदवारी प्रस्तुत की।
अध्यक्ष पद के लिए चेतन पुरी गोस्वामी, गिरधारी लाल शर्मा एवं हर्ष वर्धन जैन ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की।
उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार सुधार, कपिल श्रीमाली, काशी राम मेघवाल, रतन सिंह देवड़ा एवं सैयद रिजवाना रिजवी ने नामांकन दाखिल किया।
महासचिव पद के लिए अंतेश शर्मा, कुलदीप चौबीसा, मनमोहन सिंह चौहान, नवीन कुमार वसीटा, उदय सिंह देवड़ा एवं यशवन्त सिंह शक्तावत ने अपनी दावेदारी पेश की।
सचिव पद के लिए चिमन सिंह राठौड़, कपिल चौधरी, मनीष मेहता, प्रकाश नागदा एवं सुरेश प्रजापत ने नामांकन दाखिल किया।
वित्त सचिव पद के लिए अनिता गोस्वामी, भुवनेश्वरी शक्तावत एवं सीमा कपूर ने उम्मीदवारी प्रस्तुत की।
पुस्तकालय सचिव पद के लिए मनीष कुमावत एवं प्रवीण कुमार शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र वापस लेने का 28 नवंबर 2026 को समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात शाम 4:00 बजे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने एवं सभी नामांकन पत्र वैध पाए जाने के बाद बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह एवं चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें नामांकन वापसी के बाद जारी होने वाली अंतिम प्रत्याशियों की सूची पर टिकी हुई हैं।