बार एसोसिएशन उदयपुर चुनाव 2027 : नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन विभिन्न पदों के लिए 23 अधिवक्ताओं ने प्राप्त किए नामांकन पत्र

नामांकन प्रक्रिया का कल अंतिम दिन (समय 10.00 से 3.00 बजे तक) रहेगा

 | 
Bar Association Elections 2027

 

 

Udaipur Times News, उदयपुर 26 नवंबर 2026 । बार एसोसिएशन उदयपुर कार्यकारिणी के चुनाव वर्ष 2027 को लेकर आज प्रथम दिन नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई । 

 नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 23 अधिवक्ताओं जिसमे यषवन्त सिंह शक्तावत, दिलीप कुमार सुथार, काशी राम मेघवाल, गिरधारी लाल शर्मा, भुवनेष्वरी शक्तावत, सुरेश प्रजापत, रतन सिंह देवड़ा, चेतन पुरी गोस्वामी, सैयद रिजवाना रिजवी, चिमन सिंह, नवीन कुमार वसीटा, सीमा कपूर, प्रवीण कुमार शर्मा, कपिल श्रीमाली, मनमोहन सिंह, हर्ष वर्धन जैन, श्री मनीष मेहता, उदय सिंह देवड़ा, अनिता गोस्वामी, कुलदीप चौबीसा, मनीष कुमावत एवं प्रकाश नागदा ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। Bar Association Udaipur 

निर्वाचन अधिकारी बजरंग सिंह राणावत ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चेतन पुरी गोस्वामी, गिरधारी लाल शर्मा एवं हर्ष वर्धन जैन, उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार सुथार एवं काशी राम मेघवाल, महासचिव पद के लिए नवीन कुमार वसीटा एवं यषवन्त सिंह शक्तावत, सचिव पद हेतु चिमन सिंह, मनीष मेहता एवं सुरेश प्रजापत तथा वित्त सचिव पद के लिए अनिता गोस्वामी एवं भुवनेश्वरी शक्तावत ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। Udaipur News

नामांकन प्रक्रिया का कल अंतिम दिन (समय 10.00 से 3.00 बजे तक) रहेगा। इसके पश्चात निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आगामी प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News