बार एसोसिएशन उदयपुर द्वारा AIBE तैयारी को लेकर विशेषओं कक्षाओं का शुभारंभ

अखिल भारतीय अधिवक्ता परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष कक्षाएं शुरू, प्रथम दिवस 125 अधिवक्ताओं एवं विद्यार्थियों ने लिया भाग

 | 
Bar Association Udaipur inaugurates special AIBE preparation classes for advocates at Bar Association Auditorium in Udaipur on May 18, 2026

उदयपुर 18 मई 2026-  बार एसोसिएशन सभागार, उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए अधिवक्ता साथियों को AIBE परीक्षा की तैयारी हेतु इन विशेष कक्षाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता के रूप में मनीष शर्मा, भरत सिंह राव, प्रमोद दानी, गिरधारी लाल शर्मा, भवानी शंकर पटेल एवं उदावत क्लासेस के देवेन्द्र सिंह उदावत सर उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों का ऊपरना पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। आज आयोजित प्रथम कक्षा में उदावत क्लासेस से देवेन्द्र सिंह उदावत सर द्वारा विद्यार्थियों एवं अधिवक्ताओं को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उदावत सर ने विधिवत रूप से कक्षाओं का प्रारंभ करते हुए बताया कि यह विशेष प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किया जाएगा तथा आगामी दिनों में भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

प्रथम दिवस आयोजित कक्षाओं में लगभग 125 विद्यार्थियों एवं अधिवक्ताओं ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, पुस्तकालय सचिव विनोद ओदीच्य सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News