बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान के चुनाव होंगे कल - 3617 अधिवक्ता करेंगे मतदान

Single Transferable Preference Vote STV प्रणाली से होगा चुनाव

 | 
Udaipur Court

उदयपुर 21 अप्रैल 2026  - उदयपुर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव 2026 के अंतर्गत उदयपुर शहर के 3617 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे एवं चुनाव में 234 उमीदवार भाग ले रहे है इस संबंध में मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश बीसीआर द्वारा जारी किए गए हैं।

मतदान Single Transferable Preference Vote (STV) प्रणाली के अंतर्गत कराया जाएगा, जिसमें प्रत्येक मतदाता को बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों के सामने अपनी प्राथमिकता के अनुसार अंक (1, 2, 3, 4…23) अंकित करने होंगे। मतदान केंद्र में अनुशासन बनाए रखने के लिए मतदाताओं को मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश व्यवस्था तहसील गेट के माध्यम से की गई है, जबकि मतदान केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार ग्राम न्यायालय कोर्ट की ओर टू व्हीलर पार्किंग न्यू कोर्ट कॉम्पलेक्स रहेगा तथा निकास न्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार से किया जाएगा।

प्रत्येक मतदाता को अपनी पहचान के लिए मान्य पहचान पत्र जैसे बार काउंसिल आईडी कार्ड, बार एसोसिएशन उदयपुर आईडी, पासपोर्ट अथवा ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना अनिवार्य होगा। पूरी मतदान प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर डॉ.सचिन आचार्य के निर्देशन में संपन्न होगी। साथ ही उदयपुर जिले के अतिरिक्त चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र द्विवेदी तथा हेमंत जोशी है।

बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, पुस्तकालय सचिव विनोद ओदीच्य एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से मतदान व्यवस्था को सफलतापूर्वक संचालित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में भाग लें। यह जानकारी महासचिव लोकेश गुर्जर ने दी 

#BarCouncilRajasthan #UdaipurNews #RajasthanNews #LegalNewsIndia #AdvocateElection #UdaipurCourt #STVSystem #Election2026 #LawyersVote #RajasthanUpdates #UdaipurLawyers #IndiaLegalNews #LocalNewsUdaipur #BarCouncilElection #UdaipurCity

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News