उदयपुर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न
उदयपुर 22 अप्रैल 2026। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव बुधवार को उदयपुर में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुए, जिसमें कुल 2468 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह जानकारी अतिरिक्त चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र द्विवेदी एवं डिप्टी चुनाव अधिकारी हेमंत कुमार जोशी में दी।
इस अवसर पर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता एवं उनके द्वारा नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। साथ ही, SDM गिरवा साई कृष्ण एवं उनकी टीम द्वारा भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया साथी पुलिस अधीक्षक उदयपुर एवं यातायात उपाधीक्षक उदयपुर के साथ थाना भोपालपुरा के द्वारा यात्रा व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित की गई एवं पूरी सिक्योरिटी के साथ चुनाव में सहयोग किया गया, जिससे चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो सकी।
चुनाव संचालन में अतिरिक्त चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र द्विवेदी एवं डिप्टी चुनाव अधिकारी हेमंत कुमार जोशी के निर्देशन में बार एसोसिएशन उदयपुर के अधिवक्ताओं की टीम का गठन किया गया, जिन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए चुनाव को सफल बनाया।
बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, पुस्तकालय सचिव विनोद ओदीच्य सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से चुनाव शांति एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुए।
बार एसोसिएशन उदयपुर की कार्यकारिणी ने मतदान में भाग लेने वाले सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग को चुनाव की सफलता का मुख्य आधार बताया।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #BarCouncil #BarCouncilRajasthan #BarElection #LegalNews #Advocates #Lawyers #Judiciary #CourtNews #IndiaNews #UdaipurCity #UdaipurLawyers #RajasthanJudiciary #LegalUpdates #Voting #Election2026 #LocalNews #BreakingNews #UdaipurUpdates #LawCommunity #AdvocateLife #JusticeSystem
