दिवाली की ख़ुशी हुई काफूर, पिता पुत्र के शव पेड़ से लटके मिले

उदयपुर के सलूम्बर थाना क्षेत्र के गांव टोडा के कड़िया कमानी गाँव में बुधवार सुबह एक परिवार की दिवाली की खुशियां उस वक़्त काफुर हो गई जब उस परिवार के दो व्यक्ति पिता पुत्र की लाश उसके घर से 150 मीटर दूर जंगल के

 | 

दिवाली की ख़ुशी हुई काफूर, पिता पुत्र के शव पेड़ से लटके मिले

उदयपुर के सलूम्बर थाना क्षेत्र के गांव टोडा के कड़िया कमानी गाँव में बुधवार सुबह एक परिवार की दिवाली की खुशियां उस वक़्त काफुर हो गई जब उस परिवार के दो व्यक्ति पिता पुत्र की लाश उसके घर से 150 मीटर दूर जंगल के रास्ते एक पेड़ पर फंदे से झूलती हुई बरामद हुई। पिता पुत्र के शव मिलने से समूचे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले गुरुवार को गांव के हेमराज मीणा और उनका पुत्र भगवान मीणा घर से ग़ायब हो गए थे। आज सुबह जब गाँव के लोग रास्ते से गुज़र रहे थे तो लोगो को बदबू आने पर शक हुआ और वहां जा कर देखा तो दोनों पिता पुत्र की लाश पेड़ पर झूलते देख सन्न रह गए। जिस जगह से मृतक के शव मिले है वह जगह मृतकों के घर से मात्र 150 मीटर की दूरी पर है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची सलूम्बर थाना पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाया और अपने कब्जे में ले लिया है। शव की हालत देख कर बताया जा रहा है की शव लगभग तीन से चार पुराने हो सकते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों और आसपास के लोगो से पूछताछ कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News