क्या है UP Bhulekh वेबसाईट - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू हुई नागरिकों को जानकारी देने वाली वेबसाईट

क्या है UP Bhulekh वेबसाईट - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू हुई नागरिकों को जानकारी देने वाली वेबसाईट

 
upbhulekh uttarpradesh

उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उनके जमीन की जानकारी देने के लिए सरकार ने UP Bhulekh वेबसाइट शुरू किया है। यह एक महत्वपूर्ण वेबसाइट है जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से उत्तर प्रदेश के किसी भी जमीन की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते है।

यूपी भूलेख आपको जमीन का खसरा नंबर, खतौनी, और जमीन के मालिक के नाम से जमीन की जानकारी प्राप्त करने का विकल्प देता है। हमने आपको यूपी भूलेख से जुड़ी कुछ सरल जानकारी बताई है जिसे पढ़ने के बाद आप आसानी से अपने उत्तर प्रदेश के किसी भी जमीन या खेत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UP Bhulekh | Bhulekh क्या है?

जैसा कि हमने आपको बताया भूलेख एक सरकारी वेबसाइट है जो जमीन की जानकारी मुहैया करवाती है। वर्तमान समय में राज्य की एक भूलेख वेबसाइट मौजूद है। आप राज्य के नाम के साथ भूलेख लिखकर किसी भी ब्राउजर पर सर्च करेंगे तो आपको एक वेबसाइट मिल जाएगी उस राज्य के हर जमीन की जानकारी ऑनलाइन घर बैठे मुहैया करवाती है।

यूपी भूलेख एक सरकारी वेबसाइट है जो उत्तर प्रदेश सरकार के पास मौजूद जानकारी के आधार पर आपको किसी भी जमीन की जानकारी दर्शाती है। आप UP Bhulekh के जरिए आसानी से किसी जमीन की जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे में भी नीचे बताया गया है।

यूपी भूलेख से जमीन कैसे देखें?

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक हैं तो आपको सबसे पहले अपने ब्राउज़र में उत्तर प्रदेश भूलेख या UP Bhulekh सर्च करना है। उसके बाद आपके समक्ष भूलेख की अधिकारिक वेबसाइट ओपन होगी जहां आपको अपना राज्य और अपना जिला चुनना है।

उसके बाद आपको तहसील और गांव चुनने का विकल्प दिया जाएगा। उसके बाद आपके समक्ष एक नया पेज ओपन होगा जहां आप खसरा नंबर खतौनी या व्यक्ति के नाम से अपने गांव के किसी भी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपनी सुविधा अनुसार आपको जानकारी दर्ज करनी है उसके बाद आप उस इलाके का पूरा नक्शा प्राप्त कर पाएंगे। आप ऑनलाइन अपने गांव, कस्बे, शहर, या तहसील का एक नक्शा प्राप्त कर पाएंगे जिसकी मदद से आप किसी भी जमीन की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि आप किस प्रकार यू पी भूलेख का इस्तेमाल करके आसानी से उत्तर प्रदेश के किसी भी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते है। अगर यह जानकारी आपको लाभदायक लगती है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal