मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टीबी मरीजों को वितरित किए निक्षय पोषण किट, बने निक्षय मित्र

 | 
Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma distributing Nikshay Poshan Kits to TB patients and registering himself as a Nikshay Mitra during the Urban Service Camp in Udaipur.

Udaipur Times News, TB FreeRajasthan, उदयपुर 17 जून 2026 - उदयपुर विकास  प्राधिकरण में शहरी सेवा शिविर में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीबी मरीजों को 'निक्षय पोषण किट' वितरित किए और स्वयं 'निक्षय मित्र' बनकर मरीजों को संबल प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. अशोक आदित्य ने माननीय मुख्यमंत्री को टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति एवं प्रधानमंत्री निक्षय मित्र योजना अवगत करवाया ।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रणव भावसार और जिला कार्यक्रम समन्वयक देवेंद्र पाल की देखरेख में जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर किए जा रहे प्रयासों और निक्षय पोषण योजना के क्रियान्वयन की मुख्यमंत्री जी ने सराहना की। TB FreeRajasthan

माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टीबी से पीड़ित मरीजों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें अपने हाथों से पोषण किट प्रदान की।  टीबी मुक्त राजस्थान के संकल्प को दोहराते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने खुद को 'निक्षय मित्र' के रूप में पंजीकृत किया।

 उन्होंने आमजन और सक्षम समाज से भी अपील की कि वे आगे आएं, निक्षय मित्र बनें और टीबी रोगियों को गोद लेकर देश को इस बीमारी से मुक्त कराने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि विभाग माननीय मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप जिले के आखिरी छोर तक बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Udaipur News

कार्यक्रम के अंत में जिला क्षय रोग अधिकारी  ने मुख्यमंत्री जी का इस संवेदनशीलता और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

#BhajanlalSharma #NikshayMitra #TBFreeRajasthan #TBFreeIndia #NikshayPoshanKit #UdaipurNews #RajasthanNews #HealthNews #RajasthanHealthDepartment #CMBhajanlalSharma #Udaipur #UdaipurUpdates #UdaipurHealth #RajasthanGovernment #TuberculosisAwareness

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News