बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष बने भरत जोशी

राकेश मोगरा को 219 वोट से हराया, उपाध्यक्ष पद पर बंशीलाल गवारिया जीते

 | 
bar assocation udaipur

उदयपुर बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद पर भरत कुमार जोशी ने 219 वोट से जीत हासिल की। उन्हें 1085 वोट मिले। वहीं दूसरे नम्बर 866 वोटों के साथ पूर्व अध्यक्ष राकेश मोगरा रहे। जीत के बाद समर्थकों ने विजेताओं को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जीत के जश्न में नारे लगाए गए। 

उपाध्यक्ष पद पर बंशीलाल गवारिया ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार अतुल जैन को 245 वोट से हराया। इसी तरह वित्त सचिव के पद पर पंकज तम्बोली ने 539 वोट से चुन्नीलाल डांगी को हराया। पंकज को कुल 1373 वोट प्राप्त हुए।

महासचिव के पद पर राजेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रत्याशी लोकेश गुर्जर को 564 वोटों से पराजित किया। इसके अलावा पुस्तकालय सचिव के पद पर गोपाल लाल जोशी ने 965 वोट से मागीलाल खटीक को मात दी। गोपाल लाल ने कुल 1587 वोट हासिल किए। सचिव पद पर अक्षय शर्मा निर्विरोध चुने गए। बार एसोसिएशन में रजिस्टर्ड कुल 2804 वकीलों में से 2245 ने वोट डाले।

अध्यक्ष -भरत जोशी 1085
राकेश मोगरा 866
विवेक व्यास 83
चंद्रभान सिंह 198

बार एसोसिएशन उदयपुर की नयी कार्यकारिणी 

अध्यक्ष - भरत जोशी
उपाध्यक्ष - बंसीलाल गवारिया
महासचिव - राजेश शर्मा
सचिव - अक्षय शर्मा
वित्त सचिव - पंकज तंबोली
पुस्तकालय सचिव - गोपाल जोशी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News