जयपुर में भारत टैक्सी का ट्रायल हुआ शुरू
Udaipur Times, Rajasthan News: 5 जून 2026। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि सहकारी परिवहन पहल को नई गति देते हुए भारत टैक्सी का गुरुवार से जयपुर में ट्रायल शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जयपुर के नागरिक अब भारत टैक्सी की बाइक टैक्सी, ऑटो रिक्शा एवं कैब सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। Rajasthan News
दक ने कहा कि भारत टैक्सी का यह विस्तार स्मार्ट, समावेशी एवं टिकाऊ शहरी परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जयपुर के हजारों चालक पहले ही इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं, जो सहकारी मॉडल के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। इस पहल से जहां सारथियों के कल्याण को प्राथमिकता मिलेगी वहीं यात्रियों को विश्वसनीय और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। Bharat Taxi
सहकारिता मंत्री ने कहा कि नए ग्राहक ऐप के माध्यम से यात्रियों को सुलभ किराया, पीक आवर्स में भी शून्य सर्ज प्राइसिंग, पारदर्शी एवं निश्चित दरें, एसओएस आपातकालीन सुविधा, स्थानीय एवं विश्वसनीय चालक तथा बेहतर ग्राहक सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे दैनिक आवागमन, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी एवं शहरभर में यात्रा करना अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि सहकारी सिद्धांतों पर आधारित यह पहल विश्व की सबसे बड़ी सहकारी मोबिलिटी पहल के रूप में उभर रही है। Rajasthan News
दक ने कहा कि जयपुर अब दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों के साथ इस बढ़ते सहकारी परिवहन नेटवर्क का हिस्सा बन गया है। जयपुर में अब तक लगभग 13 हजार सारथी भारत टैक्सी से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ की भावना से प्रेरित यह पहल देश में जन-केंद्रित एवं समावेशी परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। Bharat Taxi
