आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी आंदोलन\
महासंघ की ओर से प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मांगों के तत्काल समाधान की मांग की गई
Udaipur Times News, Labour Union Protest, Nationwide Protest, उदयपुर, 17 अगस्त 2026 । आंगनबाड़ी कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान को लेकर अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासंघ, भारतीय मजदूर संघ के मार्गदर्शन में 17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन कर रहा है। इसी क्रम में उदयपुर मे भी महासंघ की ओर से प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मांगों के तत्काल समाधान की मांग की गई। Anganwari Workers Protest
ज्ञापन के माध्यम से आगांवड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं कोश्रमिक का दर्जा देने और उन्हें चारों श्रम संहिताओं के दायरे में शामिल कर सामाजिक सुरक्षा और न्यूनतम मजदूरी का लाभ देने की मांग की गई है।
महासंग ने देश भर मे आंगनवाड़ी कर्मियों के लिए न्यूनतम मजदूरी 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने, ईपीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस और परिवार सहित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी है। Protest In Udaipur
इसके अलावा सेवानिवृत्ति के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 लाख रुपये और सहायिका को 5 लाख रुपये सेवानिवृत्ति लाभ देने की मांग की गई।
कार्यकर्ता या सहायिका की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को संबंधित पद पर सीधे नियुक्ति देने तथा नामिनी को क्रमशः 10 लाख और 5 लाख रुपये का लाभ देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। Udaipur News
महासंग ने उम्र की सीमा की बाध्यता समाप्त कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर और सहायिकाओं को कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नत की मांग की । साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शिक्षिका के पद पर नियुक्त करने की मांग भी उठाई गई।महासंग ने इन मांगों पर तत्काल निर्णय ले कर तेय समय सीमा में समाधान करने की अपील की है।
