Bhilwara: प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 29 सितंबर को
 | 
“Bhilwara Updates | Sept 24”

1.प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन

25 सितंबर 2025 को बांसवाड़ा जिले में होगा आयोजित

 जिला स्तरीय लाइव प्रसारण नगर निगम सभागार में होगा आयोजित

 भीलवाड़ा , 24 सितंबर 2025 | माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आतिथ्य में रोजगार उत्सव का आयोजन बुधवार को बांसवाड़ा जिले में प्रस्तावित है।

इस उत्सव का उद्देश्य नव नियुक्त कार्मिकों को सम्मानित करना और उन्हें उनके नए कार्य में शुभकामनाएं देना है।

कार्यक्रम का जिला स्तरीय लाइव प्रसारण

 जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला मुख्यालय पर स्थित नगर निगम सभागार में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा । कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्मिकों को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वेलकम किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

2.सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

भीलवाड़ा ,24 सितंबर | कार्यालय आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य विभागत निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन हेतु उद्योग विभाग द्वारा 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी या मेले का आयोजन (वोकल फॉर लोकल) एवं खादी उत्पादों का मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा ।

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार उक्त प्रदर्शनी/मेले का आयोजन जिले में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, भीलवाड़ा के कार्यालय परिसर में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जायेगा।

3.गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना में कृषकों को मिलेगा 10 हजार रुपए का अनुदान

30 सितम्बर तक कर सकेगे आवेदन

भीलवाडा 24 सितंबर। किसानों की आय बढ़ाने और खेती को टिकाऊ बनाने के लिए कृषि विभाग ने ‘गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना’ के लिए ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर है जिसके लिए पात्र आवेदक राजकिसान पोर्टल के माध्यम से योजना का लाभ उठा सकते है।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक विनोद कुमार जैन ने बताया कि गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता को कम करना है।

यह योजना न केवल किसानों की उत्पादन लागत को कम करेगी बल्कि उनकी फसल की गुणवत्ता को भी बढ़ाएगी, जिससे बाजार में उनके उत्पादों की मांग में बढौतरी होगी।

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए पात्रता हेतु ऐसे किसान जिसके पास खेती योग्य भूमि हो, कम से कम 3 गोवंश होना चाहिए, इस योजना में कृषकों को कम्पोस्ट पिट का निर्माण करना आवश्यक है, कम्पोस्ट पिट का आकार 20 फीट लंबी, 3 फीट चौड़ी और 2 फीट गहरी कंपोस्ट बेड या किसान सुविधानुसार 10 फीट लंबी, 3 फीट चौड़ी, 2 फीट गहरी दो कंपोस्ट बेड का निर्माण भी कर सकता है ।

योजना प्रभारी एवं कृषि अधिकारी प्रियंका पारीक ने बताया कि राजकिसान पोर्टल के माध्यम से कृषक जनाधार के माध्यम से भू-स्वामित्व की ई- साइन वाली जमाबन्दी अपलोड करना होगा, किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 10 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। कृषि अधिकारी रमेश चन्द चौधरी ने बताया कि योजना में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कृषकों का चयन किया जायेगा।

वर्तमान में जिले के 1500 कृषको को योजना से लाभान्वित किया जायेगा। 

4. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 29 सितंबर को

 भीलवाड़ा, 24 सितम्बर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की वर्ष 2025-26 की माह सितंबर की बैठक जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत भीलवाडा के कार्यालय में आयोजित होगी। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता सा.नि.वि. एवं सदस्य सचिव ने दी। 

5. जिला स्तरीय बी.ओ.सी.डब्ल्यू टास्क फोर्स समिति की बैठक 26 सितंबर को

भीलवाड़ा, 24 सितम्बर। जिला स्तरीय बी.ओ.सी.डब्ल्यू टास्क फोर्स समिति की बैठक जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में 26 सितंबर को प्रातः 10 बजे उपश्रम आयुक्त कार्यालय में आयोजित होगी। यह जानकारी उप श्रम आयुक्त सुनील कुमार यादव ने दी। 

6. राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा रूपी देवी कन्या महाविद्यालय में "स्वच्छोत्सव" कैंप का सफल आयोजन

भीलवाड़ा, 24 सितम्बर। वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे "स्वच्छता ही सेवा (SHS) - स्वच्छोत्सव" अभियान के अंतर्गत राजस्थान ग्रामीण बैंक, मांडल चौराहा शाखा द्वारा रूपी देवी कन्या महाविद्यालय में स्वच्छता जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की सचिव श्रीमती टीना गुर्जर, ट्रस्टी संदीप चौबे, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अजय कुमार दुग्गल, शाखा प्रबंधक अभिषेक पारीक, सहायक प्रबंधक राहुल अग्रवाल सहित 150 से अधिक ग्रामवासी एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं उपस्थित रहीं।

महाविद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और खाद्य अपव्यय कम करने का संदेश दिया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक द्वारा उपस्थित लोगों को बैंकिंग सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई।

क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार दुग्गल ने अपने संबोधन में स्वच्छता के महत्व, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

साथ ही उन्होंने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे ReKYC, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं एवं साइबर सुरक्षा के बारे में छात्राओं और ग्रामवासियों को विस्तार से अवगत कराया। कैंप के दौरान लगाए गए "सेल्फी प्वाइंट" में महिलाओं और छात्राओं ने विशेष उत्साह दिखाया।

कार्यक्रम में आए सभी ग्रामवासियों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई तथा स्वच्छता कर्मियों का सम्मान भी किया गया। इस प्रकार "स्वच्छोत्सव" के अंतर्गत राजस्थान ग्रामीण बैंक, मांडल चौराहा द्वारा आयोजित यह कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News