Bhilwara:CMHO डॉ. सीपी गोस्वामी को राज्य सरकार ने किया निलंबित

प्रशासनिक जांच में दोषी पाए गए 

 | 
bhilwara

भीलवाड़ा 19 अगस्त 2025।ज़िले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. सीपी गोस्वामी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। प्रशासनिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में उनका हेड ऑफिस जयपुर रहेगा और उन्हें वहीं नियमित हाजिरी देनी होगी।

स्वास्थ्य विभाग के शासन उप सचिव सैयद सिराज अली जैदी की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि डॉ. गोस्वामी के खिलाफ शिकायतों की जांच की गई थी। 26 मार्च 2025 को सचिव, राजस्थान राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल को प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में वे दोषी पाए गए। इसके आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही की गई है।

निलंबन अवधि में डॉ. गोस्वामी का कार्यस्थल प्रमुख शासन सचिव, स्वास्थ्य विभाग, सचिवालय राजस्थान, जयपुर रहेगा। उन्हें इस अवधि में नियमित रूप से जयपुर हेड ऑफिस में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।