Bhilwara: एकमुश्त समाधान योजना (OTS) की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

भीलवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 
 | 
Headline: “Bhilwara Tops Give-Up Scheme | Banswara Employment Festival”

एकमुश्त समाधान योजना (OTS) की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

भीलवाडा, 20 नवंबर। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि. (अनुजा निगम), द्वारा बजट घोषणा के अनुरूप विभिन्न योजनाओं में 31 मार्च 2024 तक ऋण का लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियो के लिये एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस), 2025-26 लागू की गई है।

परियोजना प्रबंधक श्री नूतन कुमार शर्मा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अनुजा निगम से ऋण प्राप्त कर चुके ऋणियों को एक मुश्त मूलधन जमा करवाने पर ऋण राशि के साधारण ब्याज तथा दंडनीय ब्याज (शास्ति) में छूट प्रदान की जायेगी। यह योजना वर्तमान में लागु है। 

योजना की अवधि को 31 दिसम्बर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। जो भी ऋणी इस योजना में ब्याज एवं दंडनीय ब्याज की छूट प्राप्त करना चाहते हैं वह अनुजा निगम कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता हैं।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग’ का होगा गठन, विश्व पटल पर ‘ब्रांड राजस्थान’ को मिलेगा प्रोत्साहन

भीलवाड़ा 20 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रवासी राजस्थानियों के लिए नया विभाग गठित करने का निर्णय किया गया है। बैठक में राजस्थान ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर पॉलिसी के अनुमोदन तथा आरवीयूएनएल व सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के मध्य ज्वाइंट वेंचर कंपनी के गठन सहित कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।  

प्रवासी राजस्थानियों से संबंधित विषयों के निराकरण के लिए तैयार होगा नीतिगत ढांचा-

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पत्रकार वार्ता में कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मंत्रिमंडल ने ‘राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग’ के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। यह विभाग प्रवासी राजस्थानियों और राज्य सरकार के बीच संवाद और सहयोग के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध करवाएगा, जिससे प्रवासियों का अपनी मातृभूमि से जुड़ाव और मजबूत होगा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह विभाग विश्व पटल पर ब्रांड राजस्थान को प्रोत्साहित करने का कार्य भी करेगा।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने बताया कि विभाग प्रवासी राजस्थानियों को राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने और उनके विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा। साथ ही, प्रवासी राजस्थानी दिवस, प्रवासी राजस्थानी सम्मान समारोह के साथ-साथ प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक्सचेंज कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगा। प्रवासी राजस्थानी एसोसिएशन्स के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल का संचालन भी इस विभाग द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों के लिए विशेष विभाग स्थापित करने की घोषणा की थी।