Bhilwara लंबित राजस्व प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण करें अधिकारी - जिला कलक्टर
भीलवाड़ा की खबरें पढ़े Udaipur Times पर
1.जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित*
लंबित राजस्व प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण करें अधिकारी - जिला कलक्टर
भीलवाड़ा, 27 अगस्त। जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने कहा कि राजस्व अधिकारी गंभीरता के साथ राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करें। यह बात उन्होंने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राजस्व के लंबित प्रकरणों का प्रभावी तथा तय समय में निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में राजस्व से संबंधित प्रकरणों पर चर्चा कर राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को अधिक समय देकर कोर्ट केस के प्रकरणों के साथ ही रेवेन्यू परिवादों के भी जल्द निस्तारण करे तथा कन्वर्जन, नामांतरण आदि प्रकरणों को नियमित मॉनिटरिंग कर निस्तारित करें। बैठक में जिले में भू-आवंटन, भू-रूपान्तरण और नामान्तरण सहित सभी तरह के राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की, साथ ही गत बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना के बारे में जानकारी ली ।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीयन में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाएं। इसी के साथ सीएमओ, सीएस कार्यालय, आयोग आदि से प्राप्त होने वाले प्रकरणों की समुचित कार्यवाही करें साथ ही क्षेत्र में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें।
में ई-फाइलों का समुचित डिस्पोजल करें तथा एवरेज डिस्पोजल टाइम कम करें। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ सेटिस्फेक्शन परसेंटेज बढाएं। कन्वर्जन से संबंधित प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए। इसी के साथ प्रोजेक्ट कार्यों में प्रगति लाएं तथा विभिन्न निर्माण में भूमि अधिग्रहण व प्रोजेक्ट कार्यों की मॉनिटरिंग करें।
बैठक में डीएफओ श्री गौरव गर्ग ने सभी उपस्थित अधिकारियों से पर्यावरण एवं वन क्षेत्र की परिधि के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की |
इसके अतिरिक्त बैठक में राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरण, भू अभिलेख से संबंधित प्रकरण, सीमा ज्ञान, पत्थरगढ़ी, फसल कटाई प्रयोग से संबंधित प्रगति पर चर्चा हुई। इसके अलावा, ऑनलाइन भूमि सम्परिवर्तन, पब्लिक लैंड प्रोटेक्शन सेल में दर्ज प्रकरणों के निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अवाप्ति से संबंधित लंबित प्रकरण, राजकीय कार्यालयों और संस्थाओं को भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
राजस्व वसूली के प्रकरण, विधि अनुभाग, सहायता अनुभाग, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति, ई-फाइल की प्रगति, पंजीयन विभाग से संबंधित प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई और आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीएम प्रशासन श्री ओमप्रकाश मेहरा ने सभी अधिकारियों को सभी दिशा-निर्देशों की समुचित पालना कर प्रकरणों में प्रगति रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
2.शाहपुरा में एडीएम ने किया कार्यभार ग्रहण
भीलवाड़ा, 27 अगस्त 2025। संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक (का-4) विभाग, जयपुर के आदेशानुसार श्री ओम प्रकाश मीणा का स्थानांतरण/पदस्थापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, शाहपुरा के पद पर किया गया है। निर्धारित आदेश की पालना में श्री मीणा ने जयपुर से कार्यमुक्त होकर बुधवार दिनांक 27 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, शाहपुरा का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया है।
इस दौरान कार्यवाहक एडीएम राजकेश मीणा ने कार्यभार सौंपा।
3.मांडलगढ़ में 69वीं वृत्त स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
भीलवाड़ा, 27 अगस्त। 69 वीं वृत्त स्तरीय मांडलगढ़ 14 वर्ष वॉलीबॉल छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार 27 अगस्त को पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडलगढ़ खेल मैदान में किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माकड़िया तथा मॉडल स्कूल मांडलगढ़ के मध्य खेला गया।
इस मैच में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माकड़िया ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धार्थ उच्च माध्यमिक विद्यालय, मांडलगढ़ द्वारा किया गया। राउप्रावि माकड़िया के प्रधानाध्यापक श्री हरीश कुमार त्रिपाठी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
#Bhilwara #RajasthanAdministration #CollectorOffice #PublicAdministration #RevenueCases #ADMShahpura #भीलवाड़ा #राजस्थानसमाचार #जिलाकलेक्टर #जसमी़तसिंहसंधू #राजस्वप्रकरण #शाहपुरा #एडीएम #ओमप्रकाशमीणा #भूमिरूपांतरण #नामांतरण #राजस्थानप्रशासन #वॉलीबॉल #मंडलगढ़ #खेलसमाचार #जिलाखबरें #राजस्थानअपडेट
