भीलवाड़ा में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 61.19 प्रतिशत मतदान
Udaipur Times News, Panchayatiraj Elections , भीलवाड़ा, 22 अक्टूबर 2026 । पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा जिले में प्रथम चरण का मतदान गुरुवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक संपन्न हुआ। जिले में शाम 6 बजे तक कुल 5,47,569 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कुल मतदान प्रतिशत 61.19 प्रतिशत रहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के 28 जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों (23 पूर्ण एवं 5 आंशिक) तथा 177 पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान किया गया।
जिला कलक्टर संधू ने बताया कि संपूर्ण जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
प्रथम चरण में पंचायत समिति कोटड़ी, जहाजपुर, खजूरी, मांडलगढ़, बिजौलिया, मांडल, करेड़ा, सुवाणा एवं बनेड़ा में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। Bhiwaera News
सायं 6 बजे तक मतदान की स्थिति
जिले में प्रथम चरण के मतदान के दौरान सायं 6 बजे तक कुल 5,47,569 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल मतदान प्रतिशत 61.19 प्रतिशत दर्ज किया गया।