Bhilwara: गिव अप अभियान में बडी सफलता
1.गिव अप अभियान में बडी सफलता
भीलवाड़ा जिला राज्य में रहा प्रथम स्थान पर
भीलवाडा 25 सितंबर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं खाद्य मंत्री के कुशल निर्देशन में गिव अप योजना में राज्य के साथ कदम मिलाकर भीलवाड़ा जिले ने भी गिव अप योजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
जहां एक ओर प्रदेश में 33.38 लाख लोगों ने एनएफएसए की योजना के लाभ का त्याग किया वहीं दूसरी ओर जिले में 170753 लोगों ने गिव अप कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गिव अप अभियान राज्य में सामाजिक न्याय, खाद्य सुरक्षा सूची शुद्धिकरण, स्वैच्छिक त्याग की भावना व निर्धन सेवा का पर्याय बन गया है।
गिवअप अभियान की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए इसकी अवधि 31 अक्टूबर 2025 तक बढा दी गई है।
इस योजना के तहत चार पहिया वाहन मालिकों, आयकरदाताओं, एक लाख से अधिक वार्षिक आय वाले लोगों एवं अन्य सम्पन्न वर्ग के लोगों ने स्वेच्छा से एनएफएसए योजना के लाभ का त्याग कर समाज के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है।
राज्य सरकार ने यह घोषणा की है कि अन्तिम तिथी 31.10.2025 के बाद सम्पन्न किन्तु अपात्र लाभार्थियों के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए 30 रूपये 57 पैसे प्रति किलोग्राम गेंहू की दर से वसूली की जायेगी।
जिला रसद अधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में जहां एक ओर गिव अप योजना एवं ई-केवाईसी योजना के तहत कुल 246755 लोगों को एनएफएसए योजना से हटाने में सफलता मिली है वहीं दूसरी ओर जिले में 220789 लोगों को एनएफएसए योजना में शामिल कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जाकर उनकी आर्थिक स्थिति को सम्बल बनाया जा रहा है।
इन नये लाभार्थियों को प्रतिमाह 05 किलोग्राम प्रति यूनिट निःशुल्क गेहूँ के साथ-साथ मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के तहत 450 रूपये में प्रति परिवार प्रति वर्ष 12 घरेलू गैस सिलेण्डर, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में परिवार का निःशुल्क पंजीकरण एवं 25 लाख रूपये तक निःशुल्क ईलाज तथा मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना में परिवार का 10 लाख रूपये तक निःशुल्क दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिल सकेगा।
जिले में 246755 लोगों के एनएफएसए योजना के हटने पर प्र्रतिमाह 3.77 करोड़ रूपये की प्रतिमाह सब्सिडी की बचत होगी। साथ ही रसोई सब्सिडी योजना, आयुष्मान आरोग्य योजना, दुर्घटना बीमा योजना आदि में होने वाली सब्सिडी व्यय में भी बचत होगी। -
2.बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव
जिला स्तरीय कार्यक्रम में 248 युवाओं को मिला वेलकम किट व नियुक्ति पत्र*
भीलवाड़ा, 25 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को बांसवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर से नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरित करते हुए कहा कि वे नए कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से योगदान दें।
भीलवाड़ा में हुआ लाइव प्रसारण
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में कार्यक्रम का जिला स्तरीय सीधा प्रसारण नगर निगम सभागार में किया गया।
सभागार युवाओं से खचाखच भरा रहा और सभी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का संबोधन उत्साहपूर्वक सुना।
248 कार्मिकों को मिला नियुक्ति पत्र
जिले के कुल 248 नव नियुक्त कार्मिकों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से वेलकम किट और नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें—पशुपालन विभाग : 120 आईटीआई : 30 शिक्षा विभाग : 28 कनिष्ठ सहायक : 24 चिकित्सा विभाग : 13 पंचायती राज विभाग: 7 कृषि विभाग : 5 डीओआईटी: 5 जेईएन : 4 संस्कृत शिक्षा: 3 पीएचईडी: 3 कॉलेज शिक्षा: 2 सिंचाई: 2 सांख्यिकी: 2 *युवाओं में खुशी की लहर
नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। नवनियुक्त कार्मिकों ने कहा कि— “सरकार की इस पहल से हमारे सपनों को पंख मिले हैं, सदैवमेहनत और लगन से काम करेंगे।” कार्यक्रम में माण्डल विधायक श्री उदयलाल भड़ाना, जिला परिषद सीईओ चंद्रभान भाटी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक अरुण कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
