भीलवाड़ा डबल डेथ केस: एफएसएल जांच में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

 | 
Eklingpura murder case-Murder or suicide??

 

Udaipur Times News, Bhilwara News, Murder News,भीलवाड़ा 7 जुलाई 2026 -भीलवाड़ा जिले में पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा खुद को भी मोत के घाट उतारने का मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

एफएसएल टीम की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि हत्या से पहले पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। महिला के चेहरे, गले और पेट पर चोटों के निशान मिले हैं। इसके बाद कपड़े से गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका है।

वारदात के बाद पति ने भी भी जान दे दी । घटना सोमवार की है, जब 30 वर्षीय कालू जाट ने अपनी 29 वर्षीय पत्नी दुर्गा की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। दोनों बरड़ोद गांव में ससुराल आए हुए थे। बताया जा रहा है कि साढ़ू और साली के बाहर जाने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद यह वारदात हुई। दोनों के शव सबसे पहले दुर्गा की बहन ने देखे और परिजनों को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के अनुसार कालू और दुर्गा की शादी करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। Bhliwara News 

उनके 11 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। दोनों बच्चों को दादी के पास छोड़कर दंपती रोजगार की तलाश में उदयपुर जाने की तैयारी कर रहे थे। कालू का उदयपुर में रहने वाले एक दोस्त के पास जाकर नौकरी तलाशने का भी प्लान था।

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले तक दोनों अपने बच्चों को साथ में स्कूल छोड़ने जाते थे और सोशल मीडिया पर भी परिवार के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते थे। इस घटना से बरड़ोद गांव, कालू के गांव बन का खेड़ा और दुर्गा के पीहर सालरिया क्षेत्र में शोक की लहर है। Udaipur News 

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#Bhilwara #BhilwaraNews #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews #MurderNews #MurderSuicide #BreakingNews #PoliceInvestigation #FSL #DomesticDispute #UdaipurTimes #IndiaNews #LatestNews #TrueCrime

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News