geetanjali-udaipurtimes

भीलवाड़ा: कोठारी नदी से बजरी के ढेर में दबकर दो श्रमिकों की मौत

बजरी खनन के दौरान बजरी का ढेर ढह गया 
 | 

भीलवाड़ा 22 नवंबर 2025। ज़िले के सदर थाना क्षेत्र में अलसुबह कोठारी नदी में से बजरी भरने की कहकर निकले दो श्रमिकों की नदी किनारे बजरी की खुदाई करते समय दबकर मौत हो गई।

जिसके कारण परिजनों में शौक की लहर छा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकालकर महात्मा गाँधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। जहां उनके परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम करके सौंप दिया। वहीं सदर थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में कामधेनु बालाजी मंदिर के पीछे कोठारी नदी पर कुछ युवक ट्रेक्टर ट्रोली लेकर बजरी भरने पहुंचे थे। इस दौरान नदी किनारे बजरी की खुदाई के दौरान बजरी का ढेर ढ़ह गया। बजरी के नीचे दो श्रमिक दीपू सिंह और पूरण बागरिया दब गए। उनके मिट्टी के नीचे दबने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को आधे घंटे की मशक्कत के बाहर निकला। 

सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई ने कहा कि सुबह कोठारी नदी में दो श्रमिक बजरी खनन करने गए थे। इसी दौरान मिट्टी का ढेर ढह गया और उसके नीचे दोनों श्रमिक दब गए। जिनको कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग रखी है जिसको लेकर प्रशासन द्वारा समझाइश की जा रही है। विश्नोई ने यह भी कहा कोठारी नदी में यह दोनों अवैध तरीके से बजरी खनन करने गए थे। मृतक पूरण के पिता दुर्गा बागरिया ने कहा कि मेरे बेटे को सुबह 4 बजे बजरी भरने की कहकर ट्रेक्टर मालिक ले गया था। मेरे घर में कमाने वाला वो ही था अब उसके चले जाने से हमारा गुजर-बसर करना भी मुश्किल हो जाएगा।

वही दीपू सिंह की मॉं जसोदा राजपुत ने कहा कि मेरे एक ही बेटा था और दो छोटी-छोटी बेटियां है। वो सुबह मुझ से पैसे लेकर काम करने की कहकर निकला था। जिसके बाद हम यह सूचना मिली। हमारी सरकार से मांग है कि हमें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal