Bhilwara: लाडो प्रोत्साहन योजना से बेटी के भविष्य को मिला सशक्त आधार

 | 
District-level meeting on mineral development and illegal mining action in Bhilwara

 Udaipur Times News, Bhilwara News, उदयपुर 6 जुलाई 2026 

1. सफलता की कहानी

लाडो प्रोत्साहन योजना से बेटी के भविष्य को मिला सशक्त आधार

 ग्रामीण सेवा शिविर में दूसरी किश्त का चेक पाकर लाभार्थी परिवार के चेहरे पर आई मुस्कान*

राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

ग्राम पंचायत रीछड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उपखण्ड प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त प्रयास से माया प्रजापत को पुत्री जन्म पर लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत ₹2,500 की दूसरी किश्त का चेक एवं बधाई संदेश प्रदान किया गया।

लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य बालिका जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना, बालिकाओं के पालन-पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में होने वाले लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना तथा उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत पात्र बालिका को जन्म से लेकर स्नातक शिक्षा पूर्ण करने तक सात चरणों में कुल ₹1.50 लाख की वित्तीय सहायता प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है।

लाभार्थी माया प्रजापत एवं उनके परिवार ने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनकी पुत्री की शिक्षा एवं भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने राज्य सरकार, उपखण्ड प्रशासन तथा महिला अधिकारिता विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ समय पर मिलना आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी है।

इस अवसर पर शिविर प्रभारी तहसीलदार ललित सैन, नायब तहसीलदार रोनक शर्मा, विकास अधिकारी जितेन्द्र गुरनानी, महिला अधिकारिता विभाग की पर्यवेक्षक मीनल विजयवर्गीय, प्रशासक श्री भैरु सुवालका, ग्राम विकास अधिकारी  विरेन्द्र स्वामी, पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान केन्द्र की विधिक परामर्शदाता सुमन खोईवाल, ग्राम साथिन बिलकिस बानो सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। 

2.सफलता की कहानी 

मांगू से मांगीलाल बना नाम, ग्रामीण सेवा शिविर ने दिलाई नई पहचान 

 राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान कर रहे हैं। ग्राम पंचायत हलेड़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ऐसा ही एक प्रेरणादायक मामला सामने आया, जहाँ एक व्यक्ति की पहचान से जुड़ी समस्या का मौके पर ही समाधान कर उसे सम्मानजनक पहचान दिलाई गई।

ग्राम सवलपुरा निवासी मांगीलाल पुत्र नन्दा बैरवा की खातेदारी भूमि के राजस्व अभिलेखों में उनका नाम "मांगू पुत्र नन्दा बैरवा" दर्ज था, जबकि अन्य सभी पहचान दस्तावेजों में उनका नाम "मांगीलाल पुत्र नन्दा बैरवा" अंकित था। नाम में इस भिन्नता के कारण उन्हें कृषि कार्य हेतु विद्युत कनेक्शन की फाइल जमा कराने में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया।

शिविर प्रभारी श्री ललित सेन एवं नायब तहसीलदार सुवाणा  रौनक शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की और राजस्व अभिलेखों में नाम संशोधन करते हुए "मांगू" के स्थान पर "मांगीलाल" दर्ज करने के आदेश जारी किए।

नाम संशोधन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर मांगीलाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके सभी दस्तावेज एक समान हो गए हैं, जिससे कृषि विद्युत कनेक्शन की फाइल जमा कराने सहित भविष्य में किसी भी सरकारी कार्य में उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने राज्य सरकार एवं ग्रामीण सेवा शिविर से जुड़े सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कर शासन के प्रति विश्वास को मजबूत कर रहे हैं।

शिविर में शिविर प्रभारी  ललित सेन, नायब तहसीलदार श्री रौनक शर्मा, विकास अधिकारी जितेन्द्र गुरनानी, सरपंच लाड देवी अचार्य, भू-अभिलेख निरीक्षक विनोद वर्मा, राजेश शर्मा, राकेश कोली, पटवारी गायत्री टेलर, अभिषेक छीपा, बलवीर चौधरी, जनप्रतिनिधि बालूलाल अचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी निस्तारण किया। 

3.सफलता की कहानी* *ग्रामीण सेवा शिविर में आपसी सहमति से हुआ खाते का विभाजन, समस्या का हुआ समाधान

राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। ऐसा ही एक सराहनीय उदाहरण ग्राम पंचायत हलेड़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में देखने को मिला, जहाँ खातेदारों की लंबित भूमि विभाजन की समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

ग्राम हलेड़ निवासी श्री गजराज सिंह पुत्र श्री भैरूसिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम हलेड़ स्थित खाता संख्या 125 की सामलाती भूमि का विभाजन लंबे समय से लंबित था। ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर वे अपने सहखातेदारों के साथ शिविर में पहुँचे तथा शिविर प्रभारी ललित सेन के समक्ष अपनी समस्या रखी। शिविर प्रभारी के निर्देश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रकरण की तत्काल सुनवाई की गई।

पटवारी एवं गिरदावर द्वारा सहखातेदारों की आपसी सहमति से मौके पर ही भूमि का विभाजन कर दिया गया। इससे खातेदारों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली तथा उनकी समस्या का त्वरित समाधान संभव हो सका। श्री गजराज सिंह ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से समय, श्रम एवं धन की बचत के साथ-साथ समस्याओं का शीघ्र समाधान भी सुनिश्चित हो रहा है। ग्राम पंचायत हलेड़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में शिविर प्रभारी श्री ललित सेन, नायब तहसीलदार सुवाणा श्री रौनक शर्मा, विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र गुरनानी, सरपंच श्रीमती लाड देवी आचार्य, जनप्रतिनिधि श्री बालू लाल आचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही प्रभावी निस्तारण किया गया। 

4. राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित, विभिन्न वर्गों से लिए गए सुझाव

 राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 के संबंध में आमजन एवं विभिन्न वर्गों के सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से राजस्थान समान नागरिक संहिता के सदस्य एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता  बसंत कुमार छाबा की अध्यक्षता में सोमवार को अजमेर संभाग स्तरीय जनसुनवाई जिला कलेक्ट्रेट,अजमेर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित की गई।

जनसुनवाई में अजमेर संभाग के सभी जिलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया।

विभिन्न वर्गों से लिए गए सुझाव* जनसुनवाई के दौरान सांसदों, विधायकों, सभी धर्मों के प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से समान नागरिक संहिता विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके सुझाव आमंत्रित किए गए।

भीलवाड़ा से जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जुड़े

भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सांसद दामोदर अग्रवाल एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू , जन प्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा सहित विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान निवर्तमान महापौर राकेश पाठक सहित अन्य प्रतिभागियों ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई।

#Rajasthan #RajasthanNews #Udaipur #UdaipurNews #Bhilwara #BhilwaraNews #CyberCrime #MyanmarScam #JobFraud #Fatehnagar #Police #GovernmentSchemes #LadoYojana #GirlChild #Revenue #LandRecords #UniformCivilCode #Ajmer #LocalNews #IndiaNews

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News