भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव: मतदान दलों के लिए रात्रि आवास व्यवस्था

 | 
District-level meeting on mineral development and illegal mining action in Bhilwara

 

Udaipur Times, Bhilwara News: भीलवाडा नगर पालिका आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में नगर निगम के सदस्य निर्वाचन हेतु मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी 8 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय तिलक नगर से होगी।

दूरस्थ स्थानों पर पदस्थापित मतदान कार्मिक 7 सितंबर को सायं/देर रात्रि तथा मतदान उपरांत सामग्री संग्रहण हेतु 9 सितंबर को सायं/देर रात्रि जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। आरक्षित मतदान दल भी 08 एवं 09 सितंबर को जिला मुख्यालय पर ठहरेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जसमीत सिंह संधू ने बताया कि इन कार्मिकों के लिए 7 सितंबर से 10 सितंबर तक रात्रि आवास हेतु श्री महेश शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय, रोडवेज बस स्टैंड के पास, नेहरू रोड में 04 कमरे/हॉल, पर्याप्त बिस्तर, स्नानागार, शौचालय एवं पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News