भीलवाड़ा-1 जनवरी 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
bhilwara

News-विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 2 जनवरी को जिले के ग्रामीण इलाकों में आयोजित होंगे शिविर

भीलवाड़ा 1 जनवरी 2024। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने, योजनाओं संबंधी जागरूकता एवं अन्य योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है।

ग्रामीण इलाकों में 02 जनवरी को यहां आयोजित होंगे शिविर

02 जनवरी को सहाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत उल्लाई व डेलाना में, हुरड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोटडी व बराठिया में, मांडलगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लाडपुरा व बल्दरखा में, सुवाणा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कारोई व सेथुरिया में, मांडल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सीडियास व धुवाला में तथा आसींद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दांतड़ा व रधुनाथपुरा में शिविरों का आयोजन किया जायेगा।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News