Bhilwara: हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत लगाए जाएंगे 31 लाख पौधे

भीलवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

News-हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत लगाए जाएंगे 31 लाख पौधे

भीलवाड़ा 1 मई। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भीलवाड़ा कार्यालय में गुरुवार को जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि बारिश के मौसम से पहले पौधारोपण के लिए प्रक्रिया और प्रारंभिक कार्य शुरू किए जाएं। इस वर्ष भीलवाड़ा को 31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। 

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि पौधारोपण ऐसे स्थानों पर किया जाए जहां उनकी देखभाल संभव हो, जैसे सरकारी भवन, स्कूल आदि। प्रमुख हितधारक विभागों में जिला परिषद (7.5 लाख पौधे), वन विभाग (3 लाख), प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (2.5 लाख), शिक्षा विभाग (15 लाख), और खनन विभाग (1.5 लाख) शामिल हैं।जिला कलक्टर ने विभागों को निर्देश दिए कि 15 मई तक जल संरक्षण संरचनाओं की पहचान करें और उसके बाद 30 मई 2025 तक उनका जियो -टैगिंग करें।

राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विभाग की कार्यों की समीक्षा की

जिला कलक्टर ने राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की विभागीय समीक्षा बैठक ली। जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी श्री दीपक धनेटवाल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी। 

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से एनजीटी के निर्देश, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के मुद्दे, गांधी सागर तालाब के मुद्दे सहित अन्य मुद्दों की वर्तमान स्थिति व प्रगति की जानकारी ली। धनेटवाल ने बोर्ड द्वारा की गई विभिन्न नवाचारों और उनकी प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में चंद्रभान सिंह भाटी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, महेश खनिज अभियंता, पीआर मीणा अतिरिक्त उप महाप्रबंधक रीको, मुन्नी एसीएफ वन विभाग, दीपक धनेटवाल , क्षेत्रीय अधिकारी राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भीलवाड़ा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।