Bhilwara-12 दिसंबर 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

News-पुलिस थाना करेडा क्षेत्र में चोरी, नकबजनी एवं लूट की वारदातों के दो आरोपी को किया गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक धमेंद्र सिंह द्वारा जिले मे चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु रोशन पटेल आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहाडा के निर्देशन व ओमप्रकाश सोलंकी वृताधिकारी, वृत आसीन्द के निकट सुपरविज़न में अर्जुनलाल उ.नि थानाधिकारी, थाना करेडा नेतृत्व मे एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण

1. दिनांक 23.08.2024 को रात्रि के समय प्यारचन्द गाडरी व डाली देवी गाडरी ग्राम जडाणा पुलिस थाना करेडा के मकान में अज्ञात आरोपीयों द्वारा प्यारचन्द्र व उसकी पत्नी के साथ लाठीयो से मारपीट कर झुमरिया(सोने के टोप्स), रामनामी-मादलिया, नथ, व हाथ के कंगन लुट लिए जिनका वजन करीब 6 से 7 तोला व हाथ के कडे लूट ले गये। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 206/2024 अपराध धारा 331(6), 309(6) बीएनएस .मे दर्ज कर आरोपीयों की तलाश शुरू की गई।
2. दिनांक 21.10.2024 को किशन लाल सुथार निवासी मियाफलास का खेडा, थाना करेडा जिला भीलवाडा के साथ अज्ञात आरोपीयों द्वारा कानो की सोने की मुरकी वजन 1 तोला(12 ग्राम) खीचकर तोडकर लेकर भाग गये जो केरा खेडा की तरफ भागे व मेरे दोनो कान लहुलहान हो गये। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 247/2024 धारा 3(5), 309(6) बीएनएस मे दर्ज कर आरोपीयोें की तलाश शुरू की गई।

वारदात का तरीका:- आरोपीयों द्वारा घटना में मोटरसाईकिल प्रयुक्त की जाती हे। रात्री के समय सुने पडे मकान एवं खेतों में रेकी की जाकर रा़त्रि के समय लूट करना तथा दिन के समय बुजुर्ग लोगों से रास्ता पुछने के बाहने शरीर पर पहने आभूशणों को छिनना तथा आरोपीयो द्वारा प्रार्थी के घर में घुसकर घर से जेर-जैवरात व नगद रूपये लूटना।  
 

News-पुलिस थाना कारोई द्वारा ट्रेक्टर चोरी की घटना का 05 दिनो मे खुलासा
घटना मे लिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर ट्रेक्टर मय कल्टी को जब्त किया 

 
धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा द्वारा जिले मे चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु रोशन पटेल आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहाडा के निर्देशन व रविन्द्रप्रताप सिह आरपीएस वृताधिकारी, वृत गंगापुर के सुपरविजन मे लक्ष्मीनारायण गुर्जर उ.नि. थानाधिकारी, थाना कारोई के नेतृत्व में टीम गठित कि गई।    

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनाक 07.12.2024 को प्रार्थी रामलाल पिता गोपीलाल कुम्हार निवासी सोनियाणा थाना कारोई जिला भीलवाडा ने रिपोर्ट पेश कि कि 05.12.2024 को शाम को 4 बजे मेरा टेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी मेर घर के बाहर खडा किया था। जिसको रात्रि मे अज्ञात चोर चुरा कर ले गये। जिसकी मेने गांव व आस-पास काफी तलाश कि पर नही मिला। टेक्टर के पिछे हल जोतन कि कलटी व उस पर लकडी पावटा बन्दा हुआ था। उक्त रिपोर्ट पर प्र.स. 202/2024 धारा 303(2) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

गठीत टीम द्वारा किया गया प्रयास 

गठित टीम द्वारा करीब 08 सीसीटीवी केमरो के फुटेज देखते हुए, सम्पति सम्बधी चालानशुदा अपराधियो से पुछताछ करते हुए टीम द्वारा कडी मेहनत और लगन से प्रकरण दर्ज होने के 05 दिनांे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए दो व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News