भीलवाड़ा-13 अप्रैल 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

Newsराजस्व प्राप्ति की प्रगति को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
सभी विभाग अपने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली करे सुनिश्चित: जिला कलक्टर

भीलवाड़ा, 13 अप्रेल 2024। मुख्य सचिव द्वारा प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में शनिवार को इस वित्तीय वर्ष के राजस्व प्राप्ति की प्रगति के संबंध में गहनता से समीक्षा की गई। बैठक में वाणिज्यिक कर विभाग, आबकारी, खनन विभाग, परिवहन व पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान आवंटित लक्ष्य के विरुद्ध विभागवार राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की गई। 

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बैठक में कहा कि राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभाग सजगता और पूरी सक्रियता से कार्य करें। साथ ही निर्देश दिए कि सभी विभाग वार्षिक आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति अनुपातिक आधार पर प्रतिमाह अर्जित करना सुनिश्चित करें। 

इस दौरान उपपंजीयक मोहनलाल रैगर, जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव, आबकारी अधिकारी गौरव जौहरी, खनि अभियंता चंदन कुमार, सीटीओ डॉ शैलु छाजेड़ एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News