Bhilwara रात्रि चौपाल में 40 से अधिक प्रकरणों की सुनवाई

भीलवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

News-ग्राम पंचायत सालरिया कलां में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

भीलवाड़ा, 15 जनवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता तथा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को उपखंड बनेड़ा की ग्राम पंचायत सालरिया कलां में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। 

इस दौरान उन्होंने आमजन की विभिन्न परिवेदनाओं को सुना और विभागीय अधिकारियों को त्वरित राहत प्रदान कराने के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर रात्रि चौपाल के दौरान विभागों के जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को विद्युत, पेयजल, सड़क, शिक्षा सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्रता व उससे संबंधित लाभ के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए परिवादियों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए । 

रात्रि चौपाल में सड़क डामरीकरण, सीमाज्ञान, आबादी विस्तार, भूमि आवंटन, अतिक्रमण हटाने सहित शिक्षा, विद्युत, पेयजल, सड़क, सामाजिक एवं न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पंचायती राज, रसद, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 40 से अधिक प्रकरण प्राप्त हुए जिनको शीघ्र निस्तारण करने के संबंध में जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। रात्रि चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्व, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओपी मेहरा, जिला परिषद सीईओ  चंद्रभान भाटी, सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सत्यपाल जांगिड़, जिला रसद अधिकारी अमरेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा आमजन मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News