भीलवाड़ा- 16 सितंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
bhilwara

News-विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस पर जिला पर्यावरण समिति ने 500 पौधे लगाए

विश्व ओजोन परत संरक्षण की शपथ भी दिलाई

अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर शनिवार को जिला पर्यावरण समिति, मेवाड़ चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स की सदस्य इकाइयों, अपना संस्थान, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व आमजन की सहभागिता से प्रतापनगर (आईटीआई) परिसर मे कार्यक्रम आयोजित हुआ ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजपाल सिंह, मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ब्रह्मालाल जाट, उपवन संरक्षक गौरव गर्ग, मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के मानद महासचिव आर के जैन रहे। सभी अतिथियों का स्वागत राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा ने किया। कार्यक्रम में जिंदल सॉ लिमिटेड का सहयोग रहा। पौधा रोपण की जिम्मेदारी समाजसेवी कृष्णा कॉटन के डारेक्टर नरेन्द्र कोठारी ने निभाई।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 400 से अधिक बालक बालिकाएं ने भाग लिया। अतिथियों द्वारा सभी को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण की जिम्मेदारी की शपथ दिलाई।

ओजोन परत संरक्षण से सम्बंधित क्विज तथा नारा लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में 500 पौधे भी लगाए गए। 
विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि व एनजीओ, अधीक्षण वैज्ञानिक अधिकारी महेश कुमार सिंह, पर्यावरण अभियंता रवि चंदेल, अकाउंटेंट शारदा शर्मा, कनिष्क वैज्ञानिक अधिकारी कृतिका सोमावत, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता जितेंद्र मीणा सहित मौजूद थे। 

कार्यक्रम का मंच संचालन कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्वेता दाधीच ने किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने ओजोन संरक्षण के बारे में बताया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News