भीलवाड़ा-2 अप्रैल 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

News-मतदान दिवस 26 अप्रेल (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित

भीलवाडा 2 अप्रेल 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में लोकसभा आम चुनाव, 2024 के लिए मतदान दो चरणों में किया जायेगा। लोकसभा आम चुनाव  हेतु भीलवाड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए सदस्य निर्वाचन हेतु मतदान 26 अप्रेल (शुक्रवार) को होगा।

इस हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री नमित मेहता ने मतदान दिवस 26 अप्रेल, 2024 (शुक्रवार) को होने के फलस्वरूप संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सम्पूर्ण जिला भीलवाडा, शाहपुरा एवं उपखण्ड बदनोर (जिला ब्यावर) में मतदान दिवस 26 अप्रेल (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News