भीलवाड़ा-2 जनवरी 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

News-नवाचार आधारित प्राकृतिक आंवला अचार की बिक्री शुरू

भीलवाड़ा, 02 जनवरी। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा नवाचार आधारित निर्मित प्राकृतिक आँवला अचार विक्रय के लिए उपलब्ध है। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सी.एम. यादव ने बताया कि केन्द्र के प्रदर्शन फार्म पर स्थित आँवला के मातृवृक्ष बगीचे से फलों की तुड़ाई की जाकर ग्रेडिंग की गई तथा सूखे मसाले तैयार कर शुद्ध सरसों के तेल में पूर्णतः प्राकृतिक रूप से तैयार किया गया है।

शस्य विज्ञान प्रोफेसर डॉ. के.सी. नागर ने बताया कि यह अचार केन्द्र का एक नवाचार है तथा इसकी न्यूनतम विक्रय दर 180 रूपये प्रति किलोग्राम रखी गई है।

achar

रावे प्रभारी एवं तकनीकी सहायक अनिता यादव के निर्देशन में बी.एस.सी. कृषि चतुर्थ वर्ष के ग्रामीण कृषि कार्यानुभव के छात्रा-छात्राओं द्वारा यह अचार तैयार किया गया। केन्द्र द्वारा निर्मित अचार पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर विक्रय के लिए निर्धारित दर पर उपलब्ध है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News