भीलवाड़ा-2 अक्टूबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

भीलवाड़ा 2 अक्टूबर 2023। उदयपुर संभाग के भीलवाड़ा ज़िले से संबंधित प्रशासनिक, राजनैतिक, खेल एवं अपराध से जुडी खबरे  

News -राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती (2 अक्टूबर) पर जनप्रतिनिधियों, गांधीवादी विचारकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन ने उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जिला मुख्यालय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों जिला कलेक्ट्रेट परिसर, नगर विकास न्यास, महात्मा गांधी अस्पताल में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ब्रह्मलाल जाट, नगर विकास न्यास सचिव अभिषेक खन्ना, एडीएम सिटी श्रीमती वंदना खोरवाल, जिला परिषद सीईओ मोहन लाल खटनावलिया, जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक राजेश चौधरी, महिला सहसंयोजक श्रीमती मधु जाजू आदि ने माल्यार्पण किया व पुष्पांजलि दी।  

इस दौरान बताया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा और न्याय के आदर्श का संदेश देता है। उनका जीवन ईमानदारी और शुचिता का अनुपम उदाहरण है। राष्ट्र की इन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

नगर विकास न्यास में आयोजित कार्यक्रम में रामधुनी व गाँधीजी के प्रिय भजनो ‘हरे रामा हरे कृष्णा, वैष्णव जन तो तेने कहिए, रघुपति राघव राजा राम आदि भजनों का गायन किया। सभी उपस्थित लोगों ने भजनों के माध्यम से गांधीजी को याद किया। भजनों की प्रस्तुति श्री डॉ. विष्णु सांगावत एवं साथी महेश शर्मा, सूरज सेन, ललित एवं राम वैष्णव ने दी।

इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी, शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के ब्लॉक संयोजक मुश्ताक अली, ओमप्रकाश तेली, जिला समिति के गैर सरकारी सदस्य मनोज पालीवाल, मंजू राठौड़, शारदा व्यास, अकरम मंसूरी, मुकेश खोईवाल, विनोद कसारा, करिश्मा धौलपुरिया आदि मौजूद रहे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News