Bhilwara :राज्यमंत्री हीरालाल नागर एक दिवसीय भीलवाडा दौरे पर

भीलवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
bhilwara

News-ऊर्जा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एक दिवसीय भीलवाडा दौरे पर

भीलवाड़ा, 20 जून। ऊर्जा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री हीरालाल नागर शनिवार 21 जून को प्रातः 10 बजे भीलवाडा पहुंचेगे तथा जनप्रतिनिधियों एवं विभाग के अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे | तत्पश्चात बीएमएस कार्यालय का उद्घाटन एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे। नागर दोपहर 1 बजे भीलवाडा से अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

News-अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का आयोजन अब शांति भवन में

भीलवाड़ा, 20 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम जिसकी थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ का आयोजन 21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक चित्रकुट धाम नगर निगम में सुनिश्चित था जो कि परिवर्तित किया जाकर शांति भवन, (जैन स्थानक) मुख्य डाकघर के पास आयोजित होगा। 

जिला कलक्टर ने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों व कार्मिकों को तय स्थान पर समय से पहुचने के निर्देश दिये साथ ही आमजन को ज्यादा से ज्यादा सहभागिता बढाने की अपील की। उन्होंने नोडल अधिकारी को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए।