Bhilwara-प्रातः 9.05 बजे से शुरू होगा जिला स्तरीय समारोह

भीलवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर  

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

News-प्रातः 9.05 बजे से शुरू होगा जिला स्तरीय समारोह

26 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस लाईन मैदान में आयोजित होगा।  जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता के निर्देशन में जिला प्रशासन ने समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। 

जिला कलेक्टर ने राष्ट्रीय पर्व के मुख्य समारोह की तैयारियो की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, कार्मिकों को मुख्य समारोह में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा मंच, बैठक व्यवस्था, मैदान की साफ सफाई व समतलीकरण कार्य, परेड रिहर्सल व व्यायाम का पूर्वाभ्यास, कानून व शांति व्यवस्था सहित समस्त कार्यों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

यह रहेगा झंडारोहण कार्यक्रम

जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस लाईन मैदान पर प्रातः 9:05 बजे शुरू होगा । इससे पूर्व जिला कलेक्टर मेहता द्वारा जिला कलेक्टर निवास पर प्रातः 8:00 बजे, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रातः 8:15 बजे, जिला क्लब भीलवाड़ा पर प्रातः 8:30 बजे व नगर विकास न्यास में प्रातः 8:40 बजे झंडारोहण किया जाएगा । इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर के निवास पर मेहरा द्वारा प्रातः 7.50 बजे झंडारोहण किया जाएगा।

मुख्य समारोह में होंगे विविध कार्यक्रम

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9:05 बजे झंडारोहण से कार्यक्रम की शुभारंभ होगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, माननीय राज्यपाल का संदेश पठन, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, पारितोषिक वितरण, मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में लोक नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा ।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News