Bhilwara: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा ऑनलाईन लॉटरी

भीलवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

News-भीलवाड़ा जिले से चुने गए 203 हवाई और 1695 रेल यात्री

भीलवाड़ा, 26 अगस्त। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के चरणबद्ध क्रियान्वयन के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025-26 हेतु तीर्थ यात्रियों का चयन करने के लिये ऑनलाईन लॉटरी मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार एडीएम प्रशासन श्री ओपी मेहरा द्वारा निकाली गई।

इस अवसर पर देवस्थान विभाग के सहायक लेखाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने लॉटरी प्रक्रिया से अवगत करवाया गया। इसके पश्चात अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा तीन डेमो पश्चात मुख्य लॉटरी के माध्यम से तीर्थ यात्रियों का चयन करने के लिये ऑनलाइन लॉटरी निकाली। 

उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत भीलवाड़ा जिले से हवाई यात्रा के लिये 203 और रेल यात्रा के लिये  1695 यात्रियों का चयन किया गया है। इस अवसर पर एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन, संयुक्त निदेशक डीओआईटी पवन नानकानी सहित अन्य मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News