Bhilwara: उपनिदेशक डॉ. सोनल राज कोठारी को महालनोबिस सांख्यिकी अवार्ड

भीलवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

News-उपनिदेशक डॉ. सोनल राज कोठारी को राज्य स्तरीय पी.सी. महालनोबिस सांख्यिकी अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

भीलवाड़ा, 27 जून । जिले के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उपनिदेशक पद पर कार्यरत डॉ. सोनल राज कोठारी को सांख्यिकी क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा “राज्य स्तरीय प्रो. पी.सी. महालनोबिस सांख्यिकी अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 29 जून 2025 को “सांख्यिकी दिवस” के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्तरीय यह सम्मान कार्यक्रम राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (R.I.C.), संस्थान पथ, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर में प्रातः 9:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें डॉ. कोठारी को  सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

News-ग्राम बच्छखेड़ा की 14 वर्षीय प्रिया भील टीबी से जंग जीतने की और अग्रसर

भीलवाड़ा, 27 जून 2025। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बच्छखेड़ा, ब्लॉक शाहपुरा में आयोजित तृतीय दिवस के स्वास्थ्य शिविर में प्रिया भील की टीबी के इलाज के लिए राह हुई आसान। यह कहानी है 14 वर्षीय बालिका प्रिया भील पुत्री गंगाराम भील की, जिसने टीबी से जंग लड़ते हुए न केवल साहस दिखाया, बल्कि अब वह तेजी से स्वस्थ होने की ओर अग्रसर है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी गोस्वामी के अनुसार टीबी रोग के शुरुआती लक्षणों जैसे कि खांसी, थकावट और कमजोरी को लेकर प्रिया ने 16 मई 2025 को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बच्छखेड़ा में परिजनों के साथ पहुंचकर परामर्श लिया, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविन्द वर्मा ने सतर्कता दिखाते हुए प्रारंभिक जांच करवाई। बलगम और रक्त की जांच के पश्चात टीबी की पुष्टि हुई, जिसकी जानकारी तत्काल क्षय नियंत्रण प्रभारी डॉ. फिराज खान को दी गई।

प्रिया का उपचार 28 मई 2025 से नियमानुसार शुरू हुआ। नियमित दवा, संतुलित पोषण, सतत मॉनिटरिंग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों की नियमित देखरेख ने इस उपचार को सशक्त बनाया। 26 जून 2025 को आयोजित शिविर में जब प्रिया पुनः जांच के लिए आई, तो उसके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार पाया गया। इस शिविर में एएनएम कविता जांगिड द्वारा प्रिया को इलाज के साथ अपनी सेहत में और अधिक सुधार के लिए “निक्षय पोषण किट” प्रदान किया गया, जो उसके पोषण स्तर को बनाए रखने में सहायक होगा। प्रिया ने बताया कि उसे पूरा विश्वास है कि सरकार की योजना में प्राप्त इलाज व पोषण सामग्री सहित, सतर्क चिकित्सा व्यवस्था और परिवार के सहयोग से वह जल्द ही इस बीमारी से पूरी तरह मुक्त हो जाएगी।

प्रिया और उसके परिजनों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन अभियान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सजगता और मुफ्त इलाज जैसी सेवाओं के कारण उनका जीवन आसान हुआ है। प्रिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए अन्य मरीजों को संदेश दिया कि-आमजन “टीबी से डरें नहीं, बस समय पर इलाज लें। यह पूरी तरह ठीक हो सकती है।“

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News