Bhilwara मुख्यमंत्री 28 मार्च को ज़िले के दौरे पर रहेंगे

भीलवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
bhilwara

News-मुख्यमंत्री 28 मार्च को ज़िले के दौरे पर रहेंगे

भीलवाड़ा, 27 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार 28 मार्च को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे । इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा भीलवाड़ा में राज्य सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे |

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियो को का अंतिम जायजा लेने हेतु जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु ने गुरुवार को चित्रकूट धाम में कार्यक्रम स्थल व एमएलवी कॉलेज में बनाए जा रहे अस्थाई हेलीपैड स्थल का जायजा लिया एवं तैयारियो का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, लाभार्थी व आमजन के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था, मीडिया कवरेज की व्यवस्था, कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सुविधाएँ जैसे कि पानी, बिजली और शौचालय की व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था जिनमें एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड इत्यादि का जायजा लिया।

कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के पश्चात जिला कलेक्टर ने माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में बनाये जा रहे हेलीपैड स्थल का भी जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों  को आवश्यक तैयारियां को समय रहते सभी पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए ।

राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद बैरवा,  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, साथ ही विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ और लाभार्थी लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान नगर निगम महापौर राकेश पाठक, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश मेहरा, एडिशनल एसपी पारस, नगर विकास न्यास सचिव ललित गोयल, जिला परिषद सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News