भीलवाड़ा-3 अप्रैल 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

News-आचार संहिता लागू होने के बाद 15 करोड़ 54 लाख से अधिक मूल्य की अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकदी व अवैध सामग्री जब्त

भीलवाड़ा, 3 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव - 2024 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर जिले में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक रिकॉर्ड 15 करोड़ 54 लाख 15 हजार रूपए से ज्यादा का मादक पदार्थ, शराब, नगदी और अन्य वस्तुएं पकड़ी है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि जिले में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है।

16 मार्च 2024 से अब तक लगभग 18 लाख 82 हजार रुपए कैश, मादक पदार्थ 3 करोड़ 74 लाख रूपए, शराब लगभग 83 लाख 44 हजार रूपए और अन्य सामग्री की 10 करोड़ 77 लाख 88 हजार रूपए की जब्ती की गयी है।
 
इन एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज एवं वाणिज्यिक कर विभाग प्रमुख है। मेहता ने बताया कि जिले भर में इऩ विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News