भीलवाड़ा-8 जनवरी 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

News-गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाए जाने के लिए बैठक आयोजित

भीलवाड़ा, 08 जनवरी। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को समारोह पूर्वक मनाये जाने के लिए मुख्य समारोह की व्यवस्था एवं कार्यक्रमों के निर्धारण की आवश्यक तैयारियों के संबंध में बैठक सोमवार को जिला कलक्टर श्री नमित मेहता के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्रीमती वंदना खोरवाल तथा सीईओ जिला परिषद श्री मोहनलाल खटनावलिया की मौजूदगी में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

गणतंत्र दिवस समारोह-2024 का मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में मनाया जाएगा। एडीएम (शहर) श्रीमती वंदना खोरवाल ने बैठक में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को गरिमामय एवं समारोह पूर्वक मनाये जाने के लिए मुख्य समारोह की व्यवस्था एवं निर्धारित कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिए ।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नगर परिषद टाउन हॉल में किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्रीमती वंदना खोरवाल ने बताया कि सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम में परेड़ निरीक्षण, पुलिस, एनसीसी कैडेट्स एवं होमगार्ड द्वारा मार्च पास्ट, महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन, पारितोषिक वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदेश एवं जिले के विकास से संबंधित झांकियों का प्रदर्शन  किया जाएगा। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समारोह की व्यवस्था, कार्यक्रमों के संचालन एवं दायित्वों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।

उन्होंने आमजन से मुख्य समारोह में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर समारोह को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की। बैठक में शिक्षा विभाग, नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News