Udaipur Times, Bhilwara News: भीलवाड़ा की आगरवास तहसील जहाजपुर में आयोजित शिविर में कृषि विभाग से संबंधित मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कर कृषकों को लाभान्वित किया गया।
शिविर में ग्राम पंचायत अमरवासी के कृषक बाबू माली, रमेश नाट, ग्राम पंचायत गाडीघाट के कृषक भंवरलाल मीणा, मीरा देवी मीणा, ग्राम पंचायत चैनाज से कृषक श्यामलाल भोला, प्रहलाद मीणा, हेमाराम मीणा, ग्राम पंचायत कुलथाज कलां से निरलेली जोशी, गोपाललाल माली तथा ग्राम पंचायत धीतड़ से बाबूलाल बलई, सुरेश बलई को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया गया।
उक्त लाभान्वित कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण करवाया गया व प्रत्येक कृषक को विस्तृत जानकारी दी गई। कृषकों को कार्ड के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरक देने की सलाह दी गई जिससे कृषक की भूमि में सुधार भी रहेगा और फसल की आर्थिक हानि भी नहीं होगी।
संतुष्ट कृषकों ने खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार व कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया।