भीलवाड़ा पंचायत आम चुनाव 2026-20 नवंबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतों की गणना

भीलवाड़ा की न्यूज पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
Headline: “Bhilwara Tops Give-Up Scheme | Banswara Employment Festival”

 

 

भीलवाड़ा , 17 नवंबर 2026, 

1. पंचायत आम चुनाव 2026* *जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी, 20 नवंबर को प्रातः 8 बजे से जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतों की गणना*

जिला परिषद के 34 पूर्ण व 11 आंशिक सहित कुल 45 वार्ड के सदस्यों व 16 पंचायत समितियों के 288 सदस्य पदों के लिए होगी मतगणना

 राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा जिले में कुल 16 पंचायत समितियों में जिला परिषद के कुल 45 निर्वाचन क्षेत्र एवं 288 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 22 अक्टूम्बर एवं 28 अक्टूम्बर को दो चरणों में शांतिपूर्वक संपन्न हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने बताया कि आगामी 20 नवंबर को प्रातः 8:00 बजे से जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय तिलक नगर भीलवाड़ा में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति बिजौलियां में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 44, 45 है।

कुल क्षेत्रों की संख्या पूर्ण 2 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 15 है। पंचायत समिति जहाजपुर में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 36, 37, 38 एवं आंशिक 35 है। कुल संख्या पूर्ण 3, आंशिक 1 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 17 है। पंचायत समिति खजूरी में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 39, 40 एवं आंशिक 35 है कुल संख्या पूर्ण 2, आंशिक 1 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 15 है।

पंचायत समिति कोटड़ी में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 32, 33, 34 एवं आंशिक 31, 35 है। कुल संख्या पूर्ण 3, आंशिक 2 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 27 है।पंचायत समिति मांडलगढ़ में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 41, 42, 43 एवं आंशिक 31 है।

कुल संख्या पूर्ण 3, आंशिक 1 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 21 है। पंचायत समिति बनेड़ा में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 24, 25, 26 है। कुल संख्या पूर्ण 3 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 17 है।

पंचायत समिति करेड़ा में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 1 एवं आंशिक 2, 3 है। कुल संख्या पूर्ण 1, आंशिक 2 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 17 है। पंचायत समिति मांडल में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 10, 12 एवं आंशिक 2, 3, 11 है।

कुल संख्या पूर्ण 2, आंशिक 3 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 21 है एवं पंचायत समिति सुवाणा में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 27, 28, 29, 30 एवं आंशिक 11 है। कुल संख्या पूर्ण 4, आंशिक 1 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 27 है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संधू ने बताया कि पंचायत समिति फुलियाकलां में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 21 एवं आंशिक 20, 23 है।

कुल संख्या पूर्ण 1, आंशिक 2 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 15 है। पंचायत समिति रायपुर में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 4, 5 एवं आंशिक 6 है। कुल संख्या पूर्ण 2, आंशिक 1 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 15 है ।

पंचायत समिति सहाड़ा में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 7, 8, 9 एवं आंशिक 6 है। कुल संख्या पूर्ण 3, आंशिक 1 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 19 है । पंचायत समिति शाहपुरा में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 22 एवं आंशिक 20, 23 है।

कुल संख्या पूर्ण 1, आंशिक 2 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 15 है। पंचायत समिति आसीन्द में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 14 एवं आंशिक 13, 15 है। कुल संख्या पूर्ण 1, आंशिक 2 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 15 है।पंचायत समिति हुरड़ा में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 18, 19 एवं आंशिक 17 है।

कुल संख्या पूर्ण 2, आंशिक 1 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 17 है एवं पंचायत समिति शम्भूगढ़ में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 16 एवं आंशिक 13, 15, 17 है। कुल संख्या पूर्ण 1, आंशिक 3 है व कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 15 है।

2. जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना से जुड़े समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी व सह प्रभारी को दिये समस्त आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश

मतगणना तिथि को समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों को प्रातः 7 बजे से पूर्व मतगणना स्थल पहुंचने के निर्देश

 जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने पंचायत राज चुनाव 2026 की 20 नवंबर को होने वाली मतगणना से जुड़े समस्त प्रकोष्ठ के प्रभारी व सह प्रभारी को मतगणना से पूर्व समस्त आवश्यक तैयारियां पूरी करने के दिशा निर्देश दिए हैं जिससे कि मतगणना का कार्य सुगम व व्यवस्थित संपन्न हो सके। उन्होंने मतगणना स्थल पर सामान्य व्यवस्थाएं जिसमें उम्मीदवारों निर्वाचन अभिकर्ताओं इत्यादि के लिए तय स्थान पर टेंट व कुर्सियां लगाने जाने ,मतगणना केंद्र पर शौचालय आदि की साफ सफाई करने, मतगणना कक्ष में प्रकाश, विद्युत,पेयजल अन्य सामग्री की सुचारु व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मतगणना हेतु ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कार्मिकों को प्रातः 7:00 बजे से पूर्व राजकीय पॉलोटेक्निक महाविद्यालय तिलक नगर में स्वयं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिससे कि मतगणना का कार्य तय समय पर शुरू हो सके।

3. पंचायत आम चुनाव-2026 , 20 नवंबर को मतगणना स्थल पर प्रवेश एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, तिलकनगर में 20 नवंबर को आयोजित मतगणना के दौरान सुव्यवस्थित प्रवेश एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार मतगणना कार्य में लगे गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, तिलकनगर की दक्षिण दिशा में दीवार तोड़कर बनाए गए अस्थायी प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगे।

जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार तथा उनके द्वारा नियुक्त गणना अभिकर्ता एवं समस्त पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त गणना अभिकर्ता भी महाविद्यालय की दक्षिण दिशा में दीवार तोड़कर बनाए गए अस्थायी प्रवेश द्वार से होते हुए पश्चिम दिशा के चैनल द्वार से प्रवेश कर निर्धारित मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। प्रभारी अधिकारी, सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ द्वारा बनाए गए अस्थायी प्रवेश द्वार को दो भागों में विभाजित किया जाएगा।

इसके एक भाग से गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी प्रवेश करेंगे, जबकि दूसरे भाग से निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार एवं उनके द्वारा नियुक्त गणना अभिकर्ताओं तथा समस्त पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के अभ्यर्थियों एवं गणना अभिकर्ताओं का प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना स्थल पर प्रवेश करने वाले समस्त व्यक्तियों की सुरक्षा जांच की जाएगी तथा किसी भी व्यक्ति को अवांछित सामग्री लेकर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा जांच एवं इस व्यवस्था की सुनिश्चितता की जाएगी।

उक्त व्यवस्थाओं के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद को मतगणना प्रकोष्ठ का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News