Bhilwara : विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
भीलवाड़ा की खबरें पढ़े Udaipur Times पर
Udaipur Times News, भीलवाड़ा,19 जून 2026
1.विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
अ.वि.वि.नि.नि.लि. के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि सम्बन्धित क्षेत्र 11केवी गुरुद्वारा फीडर नगर परिषद क्वार्टर, गुरुद्वारा, सिंधु नगर, जूनावास, बड़े मंदिर के आस पास, भोमियों की गली, मेहताब की ताल, बैरवा मोहल्ला, बहाला, नीलगारों की मस्जिद के आस पास से सम्बंधित क्षेत्र में 20 जून को प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। Power Cut
2.शिविरों में संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कार्मिक रहे मौजूद, पात्र आमजन को ज्यादा से ज्यादा करे लाभान्वित- जिला कलेक्टर
जिला कलेक्टर ने बैठक लेकर की शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविर एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविरों का अवलोकन करने व आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में किसी भी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अथवा कार्मिक की अनावश्यक अनुपस्थिति पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Bhilwara News
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविरों का सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलेक्टर ने शिविरों की दैनिक प्रगति का रिकॉर्ड संधारित करने तथा प्रत्येक गतिविधि की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में शामिल 22 विभागों द्वारा अधिकतम कार्यों का निष्पादन कर आमजन को राहत एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे शिविरों का उद्देश्य पूर्ण रूप से सफल हो सके।बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन प्रकाश चंद्र , एडीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा देवटिया, जिला परिषद सीईओ श्री चंद्रभान सिंह भाटी सहित समस्त विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। Udiapur News
#Bhilwara #JasmeetSinghSandhu #DistrictCollector #ServiceCamps #RajasthanGovernment #PublicWelfare #BhilwaraNews #UdaipurTimes #RajasthanNews #GovernmentSchemes
