Bhilwara: विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
1.विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
भीलवाड़ा, 11 सितम्बर। ए.वी.वी.एन.एल. अस्सिमेंट इंजिनिरिंग नीरज शर्मा ने बताया कि 12 सितंबर को संबंधित क्षेत्रः-11 केवी हरनी फीडर के कमला बिहार, केसर स्क्वायर, केसरिया पारस, कमला हाइट, कमला नैनो, कमला पाम, आशिका होटल, कमला इंक्लेव, सुखाड़िया स्टेडियम, गोविन्द नगर, वेदांत स्कूल एवं आस पास क्षेत्र में प्रातः 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
2.डाक अदालत का आयोजन 19 सितंबर को*
भीलवाड़ा, 11 सितंबर। भारतीय डाक विभाग के तत्वाधान में 19 सितंबर को प्रातः 11 बजे अधीक्षक डाकघर कार्यालय में एक डाक अदालत का आयोजन होगा।
अधीक्षक डाकघर ने बताया कि डाक अदालत में डाक प्रशासन अपने उपभोक्ताओं से काउंटर सेवा, बचत बैंक, मनी आर्डर, पार्सल व बीमा सेवायें, मूल्यदेय वस्तुएं, विदेशी डाक सेवाएं, डाक जीवन बीमा तथा स्पीड पोस्ट आदि विषयों तथा डाक कर्मचारियों से सेवा संबंधित रियायतों एवं समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। यदि किसी व्यक्ति को किसी मामले में जिले में डाक संबंधित कोई शिकायत हो तो और कोई संतोषजनक उत्तर नही मिला हो तो उसे अपनी शिकायत का पूरा ब्योरा देते हुए अधीक्षक डाकघर को 15 सितंबर तक भिजवाए जा सकते है ।
3.एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू
भीलवाड़ा, 11 सितंबर। बजट घोषणा के अनुरूप अनुजा निगम द्वारा विभिन्न योजनाआें में 31 मार्च 2024 तक ऋण का लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियो के लिये एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2025-26¬ लागू की गई है।
परियोजना प्रबंधक अनुजा निगम नूतन कुमार शर्मा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर चुके ऋणियों को मूलधन राशि जमा कराये जाने पर 12 सितंबर को अरिहंत हॉस्पिटल के पास सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित कर अदेय प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे एवं वर्ष 2025-26 के लिए स्वरोजगार हेतु नये आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे।
ओटीएस योजना 2025-26 के अन्तर्गत 31 मार्च 2024 तक वितरित ऋणियों को 30 सितंबर तक बकाया मूलधन राशि जमा कराने पर बकाया ब्याज एवं अन्य पेनल्टी/शास्तियों में छूट प्रदान की जायेगी एवं 01 अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक सिर्फ पेनल्टी/शास्ति में ही छूट प्रदान की जायेगी। वर्ष 2025-26 में स्वरोजगार के लिए ऋण हेतु पात्र आशार्थियों से अनुजा निगम पोर्टल पर फार्म भराये जायेंगे।
फॉर्म के लिए जनाधार, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
#BhilwaraNews #PowerShutdown #AVVNL #PostalCourt #OTSScheme #SelfEmployment