Bhilwara: विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
भीलवाड़ा की खबरे पढ़े Udaipur Times पर
1.विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
भीलवाड़ा,9 फ़रवरी 2026 । AVVNL के सहायक अभियंता ने बताय कि संबंधित क्षेत्रः 11 के.वी, हॉस्टल फीडर क्षेत्र के महेशपुरम, लक्ष्मीपुरा रोड, के.आर.पुरम, अलास्का होटल, छात्रावास, भारद्वाज कॉलोनी, विश्नोई बाड़, हजारी खेड़ा रोड़, देमंड बावजी रोड, पुर बाईपास के आस पास का एरिया, श्री राम कॉलोनी, ग्यारस माता मंदिर के आस पास का क्षेत्र, चम्बल पंप हाउस के आस पास के क्षेत्र में 10 फरवरी मंगलवार को 1ः00 बजे से 4ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
2. जिलेवार अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा
डीजीपी शर्मा ने अनुसंधान अधिकारियों (आईओ) और थाना प्रभारियों (ओआईसी) को लंबित प्रकरणों में नियमित एवं निरंतर फॉलोअप करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। संगीन अपराधों में विशेष संवेदनशीलता के साथ निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
अजमेर रेंज के अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में पुलिस गतिविधियों, अपराध की वर्तमान स्थिति और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से डीजीपी को अवगत कराया। इस दौरान भीलवाड़ा के एसपी धर्मेन्द्र सिंह, अजमेर की एसपी वंदिता राणा, ब्यावर के एसपी रतन सिंह, टोंक के एसपी राजेश के. मीणा, नागौर के एसपी मृदुल कच्छावा तथा डीडवाना-कुचामन की एसपी रिचा तोमर ने जिलेवार रिपोर्ट प्रस्तुत की।
जवाबदेही और समयबद्ध निस्तारण पर जोर
बैठक में विभिन्न लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। डीजीपी ने पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने, समयबद्ध निस्तारण और फील्ड स्तर पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावी और संवेदनशील पुलिसिंग ही जनता के विश्वास को मजबूत करती है।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वीके सिंह, आईजी अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह, डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप सहित रेंज के सभी जिलों के एसपी, एएसपी, पुलिस उपाधीक्षक, एसएचओ एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वीके सिंह ने भी अपराध नियंत्रण के सुझाव दिये। बैठक के अंत में आईजी अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह ने रेंज की समग्र उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। [09/02, 8:29 pm] +91 78209 71074:
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
