Bhilwara: 24 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

भीलवाड़ा की खबरें पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
“Bhilwara scheduled power outage September 9, 2025 – AVVNL electricity suspension in local areas”

1.विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

भीलवाड़ा, 23 अप्रैल 2026। AVVNL. के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि नवनिर्माणाधीन 132केवी तिलक नगर ग्रिड के लिए न्यू 132 ज्ञट लाईन संबंधी कार्य हेतु ओम नगर, अलीजा नगर, हैलेड रोड, 200 फीट के आस पास से सम्बंधित क्षेत्र में 24 अप्रैल को प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इसी तरह संबंधित क्षेत्रः-

33/11 केवी रिको 3 फेज ग्रिड के 11 केवी नाकोड़ा फीडर लक्ष्मी विशाल, स्वास्तिक थ्रेड, रंजन शूटिंग, रियांश, आरती, दलपत, विमल भाटी, श्रीशांता, श्रीशांति, माधव, मुकुंद, श्री श्याम टेक्सटाइल, रंजन फेब्रिक्स, न्यू टेक, आनन्द, लालानी सेकंड, सूरज यूनिवर्सल, बजाज, शीतल, मुकेश शूटिंग तथा 11 केवी थर्ड फेज फीडर देवगिरी, संगलो, श्री श्याम हिमांशु गर्ग, मेजर टैक्स, अनुकूल, बजरंग फ्लोर, मरुधर, शानू, विजेता, ग्लुण्डिया, धुराई, कौटल्य, सल्ज़रो, करणी, शांति सेकंड, राधामोहन, जैन शूटिंग, सुधीर, सुविधि सेकंड, श्री नाथ कार्ड बोर्ड, अर्पित, सागर, कमल इंजिनिरिंग, बी एन, मातेश्वरी, शुभ संगम, अहिंसा, सर्वोदय, शिवराम सेकंड, रितु, टाइटन, साई लीला, सिधेश्वर इत्यादि क्षेत्र में एवं 11 केवी वृंदावन फिडर कन्हैया, महालक्ष्मी, एमडी क्रिएशन, कुबेर, सुधा सागर, गिरिराज, मुरारका, डीके, बलदेवा, मधु, दाल मिल, जयनारायण कोल्ड, बसंत, जैन बसंत, मोनालिसा, सराधना, बजाज स्पेस, सुल्ज़ टैक्स, जैनम, शिव महल, जय शिव, भीलवाड़ा पावर सिस्टम, मालू पेपर, मेलोडी, मनीष, शुभम इत्यादि क्षेत्र में व 11 केवी शंकर सिंथेटिक फीडर श्रीजी शूटिंग, एस बी फेब, सन्मति, नटराज, मुकेश यार्न, मुरारका, बरखा इंडिया, ज्योति शूटिंग, अजूबा पेट्रोल पंप, आदित्य, राधे वीविंग सावन, के के वीविंग, रीको ऑफिस, सोना शूटिंग, टाइटन सेकंड, रतन बड़जातिया, कृष्णा, श्रीनाथ पैकेजिंग, श्री फैब फिलामेंट, भीलवाड़ा पोलिस्टर, क्रिएशन, सरस्वती गत्ता फैक्ट्री इत्यादि क्षेत्र में, 11 केवी फर्स्ट फेज फीडर सांवरिया, जी बीएस शूटिंग, स्वास्तिक, अनुकूल, कनक पैकेजिंग, जियाजी, बड़जातिया, चामुंडा, रानोली फिलामेंट, चारभुजा गिलास, अभिलाषा, एसबीआई बैंक, फलोदी स्पिनटेक्स, महादेव, एडोर, शिवराम, साईं लीला, अंगिरा, स्वास्तिक कंप्रेसर, मोदी, मोहिनी, विकास, सांवरियाजी सेकंड थर्ड इत्यादि में 33 केवी भीलवाड़ा स्पिन्नेर्स इत्यादि एवं 33/11 केवी रिको थर्ड फेज जीएसएस से संबंधित क्षेत्र में सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

2.मॉक अभ्यास में दिखी रेस्क्यू टीम की तत्परता,मजबूती एवं प्रशासन का समन्वय

एयर रेड सायरन बजते ही सक्रिय हुआ सिस्टम, 8 घायलों ( मॉक ड्रिल) का सफल रेस्क्यू*

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को आयोजित मॉक ड्रिल में रेस्क्यू दल की तत्परता एवं मजबूती देखने को मिली, जब जिला कण्ट्रोल रूम को गुरूवार को सुबह 9.40 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक दुश्मन द्वारा हवाई हमले से आरसीएम फेक्ट्री के ऑयल प्लांट में आगजनी की घटना हुई है।

सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा सिविल डिफेन्स रेस्क्यू टीम, पुलिस विभाग, मेडिकल टीम, होमगार्ड एवं स्थानीय प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया। साथ ही प्लांट में एयर रेड सायरन सक्रिय किए गए और त्वरित चेतावनी प्रसारित की गई। सिविल डिफेन्स रेस्क्यू टीम द्वारा ऑयल प्लांट के अंदर अग्नि प्रभावित क्षेत्र से सभी श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर निकाला गया, इस हमलें में 8 श्रमिक घायल हुए जिनको मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया एवं गंभीर घायलों को नजदीकी चिकित्सालय में एम्बूलेन्स के माध्यम से भिजवाया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस एवं होमगार्ड द्वारा घटनास्थल पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की गई।

मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रतिभा देवतिया, एसडीएम हमीरगढ़, अग्निशमन अधिकारी, एएसआई पुलिस थाना हमीरगढ सहित समस्त प्रशासनिक जाब्ता मौजूद रहा। सभी 8 घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया, मौके पर किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सिविल डिफेन्स टीम की त्वरित कार्यवाही, पुलिस एवं मेडिकल टीम के साथ आरसीएम की ईआरटी, फायर सेफ्टी यूनिट के सहयोग एवं प्रशासनिक समन्वय के कारण यह मॉक अभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

#BhilwaraNews#RajasthanNews#BhilwaraUpdate#LocalNewsIndia#BreakingNewsRajasthan#PowerCutAlert#ElectricityShutdown#GridMaintenance#RajasthanElectricity#MockDrill#DisasterManagement#CivilDefense#EmergencyS

 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News