Bhilwara: विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

भीलवाड़ा की खबरें पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
“Bhilwara scheduled power outage September 9, 2025 – AVVNL electricity suspension in local areas”

भीलवाडा, 01 जून 2026

1.विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

अ.वि.वि.एन.एल. के सहायक अभियंता ने बताया कि संबंधित क्षेत्र 33/11 केवी रीको 3 फेज ग्रिड 11 केवी नाकोड़ा फीडर लक्ष्मी विशाल, स्वास्तिक थ्रेड, रंजन शूटिंग, रियांश, आरती, दलपत, विमल भाटी, श्रीशांता, श्रीशांति, माधव, मुकुंद, श्री श्याम टेक्सटाइल, रंजन फेब्रिक्स, न्यू टेक, आनन्द, लालानी सेकंड, सूरज यूनिवर्सल, बजाज, शीतल, मुकेश शूटिंग इत्यादि। 11 केवी थर्ड फेज फीडर देवगिरी, संगलो, श्री श्याम हिमांशु गर्ग, मेजर टैक्स, अनुकूल, बजरंग फ्लोर, मरुधर, शानू, विजेता, ग्लुण्डिया, धुराई, कौटल्य, सल्जरो, करणी, शांति सेकंड, राधामोहन, जैन शूटिंग, सुधीर, सुविधि सेकंड, श्री नाथ कार्ड बोर्ड, अर्पित, सागर, कमल इंजिनिरिंग, बी.एन, मातेश्वरी, शुभ संगम, अहिंसा, सर्वोदय, शिवराम सेकंड, रितु,टाइटन, साई लीला, सिधेश्वर इत्यादि।

11 केवी वृंदावन फिडर कन्हैया, महालक्ष्मी, एमडी क्रिएशन, कुबेर, सुधा सागर, गिरिराज, मुरारका, डीके, बलदेवा, मधु ,दाल मिल, जयनारायण कोल्ड, बसंत, जैन बसंत, मोनालिसा, सराधना, बजाज स्पेस, सुल्ज टैक्स, जैनम, शिव महल, जय शिव, भीलवाड़ा पावर सिस्टम, मालू पेपर, मेलोडी, मनीष, शुभम इत्यादि।

11 केवी शंकर सिंथेटिक फीडर श्रीजी शूटिंग, एस बी फेब, सन्मति, नटराज, मुकेश यार्न, मुरारका, बरखा इंडिया, ज्योति शूटिंग, अजूबा पेट्रोल पंप, आदित्य, राधे वीविंग सावन, के.के वीविंग, रीको ऑफिस, सोना शूटिंग, टाइटन सेकंड, रतन बड़जातिया, कृष्णा, श्रीनाथ पैकेजिंग, श्री फैब फिलामेंट, भीलवाड़ा पोलिस्टर, क्रिएशन, सरस्वती गत्ता फैक्ट्री इत्यादि। 11 केवी फर्स्ट फेज फीडर सांवरिया, जी बीएस शूटिंग, स्वास्तिक, अनुकूल, कनक पैकेजिंग, जियाजी, बड़जातिया, चामुंडा, रानोली फिलामेंट, चारभुजा गिलास, अभिलाषा, एसबीआई बैंक, फलोदी स्पिनटेक्स, महादेव, एडोर, शिवराम, साईं लीला, अंगिरा, स्वास्तिक कंप्रेसर, मोदी, मोहिनी, विकास, सांवरियाजी सेकंड थर्ड इत्यादि एवं 33/11 केवी रिको थर्ड फेज जीएसएस से संबंधित क्षेत्र में 2 जून मंगलवार को सुबह 08 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

2.विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन हेतु विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

5 जून को बीटीटीएफ ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन को लेकर होंगे विविध आयोजन

 विश्व पर्यावरण दिवस 2026 एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर एवं जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष श्री जसमीत सिंह संधू ने विभागवार जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 को मनाया जाएगा।

साथ ही 25 मई से 5 जून तक संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 5 जून को सायं 5 बजे बीटीटीएफ ऑडिटोरियम, भीलवाड़ा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में एसटीपी जल पुनः उपयोग, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन तथा क्लॉथ वेंडिंग मशीन स्थापना जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, रीको, जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अभियान के तहत विद्यालयों में पर्यावरण विषयक निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद, व्याख्यान तथा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन संबंधी जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। जनसामान्य में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने के लिए पर्यावरण संदेश अंकित कपड़े के थैलों का वितरण भी किया जाएगा।

वहीं शिक्षा विभाग के माध्यम से जिलें भर में प्रभात फेरियां निकालकर विद्यार्थियों, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं युवा संगठनों की सहभागिता से वंदे गंगा संकल्प दिलाया जाएगा।

3.एक दिवसीय खरीफ पूर्व कृषक गोष्ठी एवं* *वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन*

 कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा पर कृषि विभाग एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण आत्मा द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय खरीफ पूर्व कृषक गोष्ठी एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि प्रशान्त मेवाड़ा ने किसानों को आह्वान किया कि रसायनयुक्त खेती को छोडकर प्राकृतिक खेती अपनाना है ताकि मृदा एवं मानव स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।

मेवाड़ा ने किसानों को कृषक हितार्थ संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की आवश्यकता जताई साथ ही वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत् जल का संरक्षण एवं संचयन करने के लिए शपथ भी दिलाई। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव ने केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी के साथ ही केन्द्र द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के तहत् मिट्टी की सेहत, कम लागत एवं टिकाऊ खेती की ओर रूख करने की आवश्यकता प्रतिपादित की।

संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, विनोद जैन ने किसानों को जल संरक्षण जन अभियान में अपनी भागिदारिता सुनिश्चित कर जीर्ण-शीर्ण जल स्त्रोतो का पुनरूद्धार कर वर्षा जल को संग्रहित करने पर जोर दिया। उपनिनदेशक उद्यान विभाग डॉ. शंकर सिंह राठौड़ ने जलवायु अनकूल कृषि करने एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी व अनुदान के बारे में चर्चा की।

उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा संतोष तंवर ने कृषि तकनीकी अभियान एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण की विधियों को विस्तार से बताया। सहायक निदेशक कृषि विस्तार डॉ. धीरेन्द्र सिंह ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में जल संरक्षण हेतु डीबीटी स्कीम पाईप लाईन, फव्वारा, फार्म पोण्ड़ ड्रिप अनुदान की जानकारी दी। कृषि महाविद्यालय की डीन डॉ. प्रकाश पंवार ने कृषि में नवीनतम तकनीकों का समावेश कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने तथा कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन कर अधिक आमदनी प्राप्त करने का सुझाव दिया।

#NaturalFarming #Bhilwara #Agriculture #Farmers #WaterConservation

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News